बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब कई नामचीन अभिनेता और अभिनेत्रियां साउथ की फिल्मों में भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इन सितारों की सूची में अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, कियारा आडवाणी और भी कई नामी एक्टर्स का नाम शामिल है। जानिए कौन सी साउथ फिल्मों से ये सितारे मचाएंगे तहलका।
विज्ञापन
1 of 8
साउथ की फिल्मों में बॉलीवुड सितारे
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब कई नामचीन अभिनेता और अभिनेत्रियां साउथ की फिल्मों में भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इन सितारों की सूची में अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, कियारा आडवाणी और भी कई नामी एक्टर्स का नाम शामिल है। जानिए कौन सी साउथ फिल्मों से ये सितारे मचाएंगे तहलका।
विज्ञापन
2 of 8
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाए हैं। अब उनके प्रशंसकों को उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का बेसब्री से इंतजार है। 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में पैन इंडिया स्टार प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पाटनी और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया है। 'कल्कि 2898 एडी' का टीजर और ट्रेलर दोनों आ चुके हैं। पोस्टर पहले ही रिलीज किए जा चुके था। अब फैंस को इसकी रिलीज का इंतजार है। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 8
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
अमिताभ के अलावा भी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार में नजर आएंगी। 'कल्कि 2898 AD'का निर्देशन नाग अश्विन द्वारा किया गया है। फिल्म की स्टारकास्ट में प्रभास से लेकर अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के अलावा कई सितारे शामिल हैं। नाग अश्विन की फिल्म में प्रभास 'भैरव' नाम का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण एक यूनिक किरदार निभा रही हैं। बुरे लोगों के खिलाफ लड़ने से लेकर अपने अजन्मे बच्चे को फिल्म के खलनायक से बचाने तक, उनके कैरेक्टर के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है।
4 of 8
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी कपूर साउथ की फिल्म 'देवरा' और 'आसी 16' में नजर आएंगी। जूनियर एनटीआर की 'देवरा' से साउथ डेब्यू करने वाली हैं जान्हवी। फिल्म 'देवरा' 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इसके बाद उनके खाते में राम चरण की बड़ी फिल्म है 'आसी 16' है। फिल्म की शूटिंग इसी महीने जून से शुरू हो चुकी है।
कियारा आडवाणी फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। ग्लोबल स्टार राम चरण और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की जोड़ी फिल्म 'गेम चेंजर' में रोमांस करती नजर आएगी। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज के तौर पर 'गेम चेंजर' का एक गाना रिलीज किया था, जिसमें राम और कियारा का गजब डांस देखने को मिला था। 'गेम चेंजर' एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। 'गेम चेंजर' में राम चरण दो किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
6 of 8
बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
बॉबी देओल साउथ फिल्म 'कंगुवा' में दिखाई देंगे। साउथ अभिनेता सूर्या शिवकुमार फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम 'कंगुवा' है। इसमें बॉबी देओल के साथ उनका एक वॉर सीन है, जिसमें वह रौद्र रूप में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के इस सीन को दस हजार लोगों के साथ शूट किया गया है। बता दें कि यह बॉबी देओल की पहली तमिल फिल्म है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें दिखाया गया कि सूर्या और बॉबी मैदान में आमने-सामने हैं और उनके पीछे बहुत सारे लोग हैं, जिनको वह अकेले ही मार-काट रहे हैं। इस दौरान काफी खून-खराबा देखने को मिला। देखा जाए तो 'एनिमल' के बाद बॉबी देओल एक बार फिर से अलग और नए अवतार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
7 of 8
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
इमरान हाशमी की आने वाली तेलुगु फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म से उनका पहला लुक सामने आ चुका है। इमरान हाशमी ने फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' से अपना लुक साझा किया था और कैप्शन में लिखा, 'गंभीरा, सुना है तू बंबई आ रहा है। वादा करता हूं, हम दोनों में से किसी एक का सिर जरूर कटेगा।' इसके साथ ही इमरान ने पवन कल्याण को टैग भी किया है क्योंकि फिल्म में पवन कल्याण लीड एक्टर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ अली खान फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगे। देवरा साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर भी नजर आएंगे। सैफ के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।