फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: कंगना रणौत-तमन्ना भाटिया ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, भूमि ने बहन को बांधी राखी

Mon, 19 Aug 2024 01:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भाई बहन के रिश्ते को और भी मजबूत और गहरा बनाता है रक्षाबंधन का त्योहार। भाई-बहन के अटूट रिश्ते को हर साल सभी रक्षाबंधन के रूप में मनाते आए हैं। आज यानी 19 अगस्त को हर घर में राखी का त्योहार सभी भाई-बहन खुशी से मना रहें हैं। विश्वास और प्यार भरे इस रिश्ते को बॉलीवुड सेलेब्स भी मना रहे हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी लाजवाब तस्वीरें और शानदार वीडियो साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवु़ड रक्षाबंधन - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks, bhumipednekar, kanganaranaut
भाई बहन के रिश्ते को और भी मजबूत और गहरा बनाता है रक्षाबंधन का त्योहार। भाई-बहन के अटूट रिश्ते को हर साल सभी रक्षाबंधन के रूप में मनाते आए हैं। आज यानी 19 अगस्त को हर घर में राखी का त्योहार सभी भाई-बहन खुशी से मना रहें हैं। विश्वास और प्यार भरे इस रिश्ते को बॉलीवुड सेलेब्स भी मना रहे हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी लाजवाब तस्वीरें और शानदार वीडियो साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रणौत  
कंगना रणौत ने कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपने भाई वरुण के साथ रक्षाबंधन के मौके पर कुछ खास तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। एक वीडियो में कंगना हिमाचल प्रदेश और मंडी के सभी भाई बहनों को राखी के त्योहार की शुभकामनाएं देती नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपने छोटे भाई वरुण के साथ कुछ राखी की तस्वीरों को साझा किया और इस खास तस्वीर पर बॉलीवुड का गाना 'बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है' लगाया।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रणौत ने साझा कीं पुरानी तस्वीरें
इन खास तस्वीरों के साथ कंगना ने कुछ अपनी और भाई वरुण के साथ पुरानी तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें एक तस्वीर में उनके भाई काफी छोटे नजर आ रहे हैं। साथ ही एक तस्वीर में कंगना और उनके भाई हंसते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
 

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने अपने भाई के साथ एक खूबसूरत पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की स्टोरी पर साझा की है। इस तस्वीर में तमन्ना और उनके भाई बेहद छोटे नजर आ रहे हैं। साथ ही तमन्ना ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे भाई को हमेशा के लिए हैप्पी रक्षाबंधन'। आगे तमन्ना ने लिखा, 'वो बचपन की मस्ती और जल्द ही मुझे फिर से तुम्हें पैपर करने का मौका मिलेगा'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ने अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। भूमि ने कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर कुछ तस्वीरों के साथ एक लंबा मैसेज भी साझा किया है। एक तस्वीर में भूमि अपनी बहन को राखी बांधती नजर आ रही हैं। साथ ही दूसरी तस्वीर में भूमि ने अपनी बहन के लिए एक लंबा नोट लिखा है। 
IC 814 The Kandahar Hijack: 'आईसी 814: कंधार हाईजैक' के ट्रेलर में दिखा खौफ-आतंक का मंजर, विजय वर्मा का प्रयास
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें