फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celeb: बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे पढ़ते हैं इतने महंगे स्कूल में, फीस जान उड़ जाएंगे होश

Wed, 04 Jan 2023 06:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : social media
बॉलिवुड इंडस्ट्री ग्लैमर के लिए जानी जाती है। फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। कभी सोशल मीडिया तो कभी अखबार से वह अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। यह बहुत बात बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड सितारों के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल जाना हर किसी के बचपन का हिस्सा होता है। हमारे बचपन की यादें हमें अपने स्कूल के दिनों में ही मिलती है। देखा जाए तो हमारे देश में बहुत सारे फेमस स्कूल है। सेलिब्रिटीज़ के बच्चे किस स्कूल में जाते है ये सवाल भी आपके मन में कई बार आया होगा। आइए आपको बताते हैं कौन से स्टार के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं? 
विज्ञापन

2 of 5
आराध्या बच्चन - फोटो : social media
आराध्या बच्चन
स्टारकिड्स की लिस्ट में सबसे पहले बात करते है अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली बेटी आराध्या की। आराध्या बच्चन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। यह स्कूल नीता अंबानी ने 2003 में शुरू किया था। उनकी स्कूलिंग शुरू से ही इस स्कूल में हुई और उनके माता पिता ने भी अपनी बच्ची के लिए इस स्कूल को ही बेहतर समझा।
विज्ञापन

3 of 5
अबराम - फोटो : social media
अब्राहम खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। आपको बता दें, इस स्कूल में अबराम बचपन से ही पढ़ रहे हैं और उनकी स्कूलिंग भी शुरुआत से यहीं से हुई है। अब्राहम के साथ यहां और भी कई सारे स्टारकिड भी पढ़ते हैं और मीडियी रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख के दोनों बच्चे भी यही से पढ़ें हैं।

4 of 5
माधुरी दीक्षित के दोनों बेटे अरिन और रयान - फोटो : social media
अरिन और रयान 
माधुरी दीक्षित के दोनों बेटे अरिन और रयान मुंबई के ओबरॉय इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। ओबरॉय इंटरनेशनल स्कूल भारत के टॉप स्कूलों में से एक है। उनका बड़ा बेटा अब आगे की पढ़ाई अमेरिका से कर रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस स्कूल के एजुकेशनल रिकॉर्ड बहुत अच्छे हैं, इसलिए कई बड़ी हस्तियों के बच्चे भी इसी स्कूल से पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरव - फोटो : social media
आरव 
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव ने जुहू स्थित इकॉले मोंडिआले वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय की बेटी नितारा भी इसी स्कूल में पढ़ती हैं, उन्होंने अपने दोनों बच्चों की स्कूलिंग यहीं से करवाई है। अक्षय हमेशा से अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर बहुत सजग रहे हैं। इसी कारण उन्होंने बच्चों के लिए यह स्कूल चुना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें