आज स्वतंत्रता दिवस के दिन बॉलीवुड में बनी उन फिल्मों को जरूर देखिए, जिन्हें देखकर हर एक हिंदुस्तानी के मन में देश के प्रति और अधिक प्यार और सम्मान और भी गहरा हो जाता है। वैसे तो बॉलीवुड में कई फिल्में बनाई गई हैं, लेकिन उनमें से कुछ खास फिल्मों की खास बात आपके सामने लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
स्वतंत्रता दिवस के दिन देखिए यह खास फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
आज स्वतंत्रता दिवस के दिन बॉलीवुड में बनी उन फिल्मों को जरूर देखिए, जिन्हें देखकर हर एक हिंदुस्तानी के मन में देश के प्रति और अधिक प्यार और सम्मान और भी गहरा हो जाता है। वैसे तो बॉलीवुड में कई फिल्में बनाई गई हैं, लेकिन उनमें से कुछ खास फिल्मों की खास बात आपके सामने लेकर आए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
7 जून साल 2002 में आई फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' को जब भी दर्शक देखते हैं उनके रौंगटे खड़े हो जाते हैं। इस फिल्म में जो देशभक्ति की भावना दिखाई है, उसे हर एक हिंदुस्तानी महसूस कर सकता है। 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' को राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया था। यह फिल्म देश भक्त भगत सिंह के बारे में है, जो एक क्रांतिकारी थे जिन्होंने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के साथी सदस्यों के साथ मिलकर भारतीय स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। इसमें अजय देवगन मुख्य किरदार के रूप में हैं, जबकि सुशांत सिंह, डी. संतोष और अखिलेंद्र मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इसके अलावा राज बब्बर, फरीदा जलाल और अमृता राव सहायक भूमिकाओं में दिखाई दिए। फिल्म में भगत सिंह के बचपन से लेकर जलियांवाला बाग हत्याकांड के गवाह बनने तक के जीवन को दिखाया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
रंग दे बसंती
- फोटो : सोशल मीडिया
रंग दे बसंती
फिल्म 'रंग दे बसंती' को रिलीज हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन इस फिल्म को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में देश भक्ति की अनोखी कहानी को बड़े ही अलग तरीके से दिखाया गया है। 26 जनवरी 2006 को रिलीज हुई 'रंग दे बसंती' को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने लिखा, निर्मित और निर्देशित किया है। फिल्म में आमिर खान के अलावा सिद्धार्थ, अतुल कुलकर्णी, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, ब्रिटिश अभिनेत्री एलिस पैटन और सोहा अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन के पांच स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को दर्शाती है।
4 of 7
गदर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
गदर 2
'गदर 2' के बारे में क्या कहें, इस फिल्म का नाम ही काफी है इसकी सफलता की कहानी बयां करने के लिए। इस फिल्म में सनी देओल और अमिषा पटेल ने अपनी साल 2001 में आई 'गदर' के किरदार को ही निभाया है। सनी और अमीषा के अलावा 'गदर 2' में उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए। इस फिल्म में उत्कर्ष ने सनी के बेटे का किरदार निभाया है। फिल्म 'गदर 2: द कथा कंटिन्यूज' 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे एक साल हो चुका है, लेकिन फिल्म के प्रति दर्शकों का प्यार और भी अधिक बढ़ता जा रहा है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने और निर्माण नितिन केनी ने किया था।
विज्ञापन
5 of 7
बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉर्डर
'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई एक ब्लाकबस्टर फिल्म है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा राखी गुलजार, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, तबु, कुलभूषण खरबंदा, सुदेश बैरी, पुनीत इस्सर, राजीव गोस्वामी, सपना बेदी, अमृत पाल के अलावा भी कई अभिनेताओं ने अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म सुपरडुपर हिट हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बॉर्डर 2' भी जल्द आएगी।
विज्ञापन
6 of 7
चक दे इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
चक दे इंडिया
साल 2007 में आई फिल्म 'चक दे इंडिया' शिमित अमीन द्वारा निर्देशित, जयदीप साहनी द्वारा लिखित और यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित एक भारतीय स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें शाहरुख खान ने कबीर खान की भूमिका निभाई है, जो भारत की पुरुष राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और भारत की महिला राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के कोच हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ ही 16 अभिनेत्रियों को कास्ट किया गया थो, जो पेशेवर और गैर-पेशेवर हॉकी खिलाड़ी हैं। साउंडट्रैक सलीम-सुलेमान द्वारा रचित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया था। इस फिल्म को आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्यम में 2016 में हुए उरी हमले की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। Stree 2: 'स्त्री 2' में दिखा हॉरर कॉमेडी का जबर्दस्त ताल-मेल, सुपरविलेन के किरदार से हैरान दर्शक, आखिर कौन हैं