फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motivational Movies: जोश और जुनून से भरी हैं ये फिल्में, देंगी मोटिवेशन का फुल डोज

Wed, 03 Jul 2024 04:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की मोटिवेशनल फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी फिल्में बनी हैं जो ना सिर्फ मनोरंजन करती हैं, बल्कि भरपूर मोटिवेशन भी देती हैं। हिंदी सिनेमा ने शुरु से ही ऐसी फिल्मों पर काम किया है। ये फिल्में या तो शिक्षा पर आधारित हैं या तो छात्रों के जीवन के संघर्षों को दिखाती हैं। छात्र इन फिल्मों को देखकर प्रेरणा ले सकते हैं। आज ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में हम बताने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
12वीं फेल - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
12वीं फेल
प्रेरणादायक कहानी की बात की जाए तो इस समय इस लिस्ट में शीर्ष पर है विक्रांत मैसी की ‘12वीं फेल’ इस फिल्म में आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा के जीवन संघर्षों को उजागर किया गया है। मनोज शर्मा चंबल से आते हैं। यह फिल्म यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरणा देने वाली है। 
लंदन में क्रिकेट जगत के दिग्गजों से मिले अजय देवगन, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 5
छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया
छिछोरे
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ भी मोटिवेशनल फिल्मों की लिस्ट में शीर्ष पर स्थान रखती है। हर छात्र को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि इस फिल्म में परीक्षा में असफल हुए छात्रों को इससे कैसे उबरना है इस बात पर जोर दिया गया है। वहीं, फिल्म में कॉलेज लाइफ को भी बखूबी दिखाया गया है। 
 

4 of 5
सुपर 30 - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर 30
इस लिस्ट की अगली फिल्म है ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’, यह फिल्म शिक्षा पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म में बिहार के गणित के टीचर आनंद कुमार के जीवन को दर्शाया गया है। यह फिल्म कोचिंग माफियाओं पर भी चोट करती है। आनंद कुमार आईआईटी-जेईई की मशहूर कोचिंग ‘सुपर 30’ के नाम से चलाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थ्री इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
थ्री इडियट्स
आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ आपको हंसाते-हंसाते कई सारे बड़े संदेश दे देगी। इस फिल्म में तीन दोस्त हैं, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं, लेकिन उनमें से दो लोग सिर्फ इसलिए पढ़ाई करते हैं क्योंकि उनके घर वाले चाहते हैं। फिल्म अपने खुद के देखे हुए सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है। 
इन स्टार्स को वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से मिली पहचान

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें