फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maidaan: बॉलीवुड को पसंद आ रही है अजय की 'मैदान', करण, जावेद अख्तर के बाद शाहिद ने की तारीफ, कही यह बड़ी बात

Sat, 13 Apr 2024 07:57 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की इस साल की दूसरी फिल्म 'मैदान' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक पर बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, बॉलीवुड के कलाकारों को अजय की यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। करण जौहर, जावेद अख्तर और वरुण धवन के बाद अब अभिनेता शाहिद कपूर ने भी इस फिल्म की तारीफ की है। 
विज्ञापन

2 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
ईद के मौके पर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म शैतान के बाद एक बार अजय देवगन एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में लोग अजय के किरदार को खूब पसंद कर रहे हैं और इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म मैदान- अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
अब इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर भी शामिल हो गए है। शाहिद कपूर अजय की इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे। फिल्म देखने के बाद शाहिद ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने अजय के अभिनय के साथ-साथ मैदान के पूरी टीम के मेहनत की तारीफ की।

4 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, 'आज मैदान देखने में वास्तव में बहुत मजा आया। फिल्म को बहुत ही अच्छी तरह से बनाई गया है, जिसमें कलाकारों का प्रदर्शन शानदार है। जाकर इसे देखो दोस्तों। मैदान की पूरी टीम को शुभकामनाएं'।
Dil Dosti Dilemma: 'दिल दोस्ती डिलेमा' की प्रीमियर तारीख से उठा पर्दा, दिल जीतने आ रहीं अनुष्का सेन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
गौरतलब है कि इससे पहले सोशल मीडिया पर करण जौहर ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की थी। करण ने लिखा, मैदान की खूब तारीफ सुन रहा हूं, अब इसे देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। फिल्म में अजय के करियर उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कहा जा रहा है'। वहीं, अभिनेता वरुण धवन ने भी इस फिल्म की तारीफ की। इसके अलावा गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा कि यह फिल्म हर भारतीय को गौरवान्वित करेगी।
Arbaaz Khan: 'मैं उनकी आर्थिक मदद नहीं कर सकता, लेकिन हमेशा साथ खड़ा हूं', सलमान संग अपने रिश्ते पर बोले अरबाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें