फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actors: ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’, पर्दे पर ये हीरो निभा चुके हैं विलेन का किरदार

Sun, 21 Jul 2024 05:40 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जब ये नायक बने खलनायक - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों में हीरो का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं को हमेशा पॉजिटिव किरदार में देखते-देखते उनकी नायक वाली छवि हमारे अंदर बन जाती है। उस छवि को तोड़कर जब कोई अभिनेता विपरीत भूमिका निभाता है तो उसे अपनाने में हमें कठिनाई होती है, लेकिन बॉलीवुड के कुछ ऐसे दिग्गज अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी हीरो वाली छवि के बाद भी विलेन की ऐसी भूमिका निभाई कि लोगों को पता ही नहीं चला कि ये फिल्मों के हीरो हैं। वे उस खलनायक के किरदार में इस कदर फिट बैठ गए कि फिर वो खलनायक ही लगे। आज हम ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में जानेंगे, जिन्होंने हीरो होने के बावजूद फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

2 of 7
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
अजय देवगन
दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने शुरू से ही फिल्मों में हीरो की भूमिका निभाई है। दर्शक उन्हें पर्दे पर नायक के रूप में ही देखते आए हैं। इससे इतर जाकर अजय देवगन ने फिल्म ‘काल’ और ‘खाकी’ में विलेन का किरदार निभाया। उनके इस किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया।
Mr Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा, 'थंगलान'-'डबल इस्मार्ट' से होगी रवि तेजा की टक्कर
विज्ञापन

3 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। खिलाड़ी कुमार फिल्मों में अपने एक्शन और बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने फिल्म ‘अजनबी’ में एक निगेटिव किरदार निभाया है। 

 

4 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ‘पद्मावत’ फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का निगेटिव किरदार निभा चुके हैं। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को खूब सराहना मिली थी। दर्शकों से लेकर आलोचकों तक ने उनके अभिनय की तारीफ की थी।

 
विज्ञापन

5 of 7
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रोमांटिक हीरो कहे जाने वाले शाहरुख खान ने फिल्म  ‘बाजीगर’ और ‘डर’ में निगेटिव किरदार निभाया है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान
अभिनेता आमिर खान ने फिल्म ‘अर्थ’ में नकारात्मक भूमिका निभाई है। इस भूमिका के चलते वह भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 
तृप्ति ने साझा किया नया लुक, तारीफ करना भूल यूजर्स ने खोला शिकायतों का पिटारा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay
संजय दत्त
‘खलनायक’ के नायक संजय दत्त ने ‘केजीएफ’ और ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है। वह अपने हर किरदार में बखूबी फिट बैठ जाते हैं। उनके नायक की भूमिका जितनी प्रभावशाली है उतनी ही खलनायक की भी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें