बीता वर्ष 2023 बॉलीवुड के लिए काफी शानदार रहा। पहले ही महीने में शाहरुख खान की 'पठान' के साथ जबर्दस्त बोहनी हुई और फिर यह सिलसिला चला तो चलता ही गया। आखिरी महीने में रणबीर कपूर की 'एनिमल' तक बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ बरकरार रही। लेकिन, तुलनात्मक रूप से देखें तो यह साल कुछ नीरस सा है। 2024 के छह महीने ऐसे ही बीत गए और सातवां महीना भी बस बीत ही रहा है। कोई ऐसी फिल्म नहीं आई, जिसने धमाका किया हो। हालांकि, बॉलीवुड में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में 'कल्कि 2898 एडी' का हिंदी वर्जन ही कुछ ठीकठाक जाता दिख रहा है। हालांकि, कुछ क्रिटिक्स का मानना है कि निर्माताओं की प्रमोशन रणनीति बेहतर होती तो हिंदी पट्टी में फिल्म और कमाल कर सकती थी।