फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: कपिल शर्मा के अलावा इन सेलेब्स ने खोला रेस्टोरेंट, कोई वेज तो कोई सर्व करता है इटालियन खाना

Fri, 08 Aug 2025 01:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Own Restaurant: बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्स हैं जो फिल्मों में काम करने के अलावा कई दूसरे काम भी करते हैं। कई सेलेब्स ने कपिल की तरह रेस्टोरेंट खोला है।
विज्ञापन
1 of 6
सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी के लिए मशहूर कपिल शर्मा अब खाने-पीने के कारोबार में कदम रख चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कनाडा में 'कैप्स कैफे' खोला। कपिल के इस कैफे पर एक ही महीने में दो बार फायरिंग हो चुकी है। इसलिए कपिल और उनका कैफे दोनों सुर्खियों में हैं। ऐसे ही कई बॉलीवुड सितारे हैं जिन्होंने रेस्टोरेंट या कैफे खोला है। आइए इनके बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर
करण जौहर बॉलीवुड के उन सेलेब्स में से हैं जिन्होंने रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने कोलाबा में न्यूमा नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है। यहां भारतीय और यूरोपीय खाना परोसा जाता है। हर महीने करण जौहर को इससे मोटी कमाई होती है।
विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अभिनेत्री होने के साथ कारोबारी भी हैं। उनके पति राज कुंद्रा भी कारोबारी हैं। शिल्पा ने भी खाने-पीने के कारोबार में हाथ डाला है। उन्होंने मुंबई में एक रेस्टोरेंट खोला है। उनके रेस्टोरेंट का नाम 'बैस्टिअन' है। यह काफी मशहूर है। यहां कई बड़े सितारे खास मौकों पर आते हैं। इस रेस्टोरेंट का इंटीरियर बहुत अच्छा है। शिल्पा को रेस्टोरेंट से मोटी कमाई होती है।

4 of 6
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपनी जिंदादिली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने करनाम में 'धर्मेंद्र' के नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है। यहां उत्तर भारत का खाना मिलता है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र के रेस्टोरेंट की सबसे खास बात यह है कि यहां जो सब्जियां मिलती हैं, वह यहां के फार्म में ही उगाई जाती हैं। रेस्टोरेंट में धर्मेंद्र की फिल्मों के कई पोस्टर लगे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Ashish Vidyarthi: ‘मैं अवसाद में घर पर नहीं बैठा..’, आशीष विद्यार्थी ने बताई बड़े पर्दे से दूर रहने की वजह
विज्ञापन

5 of 6
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
आशा भोसले
कम ही लोगों को पता है कि सिंगर आशा भोसले भी एक कारोबारी हैं। उन्होंने तो रेस्टोरेंट की एक चेन शुरू की है। उन्होंने सबसे पहले अपना रेस्टोरेंट दुबई में खोला था। इसके बाद उन्होंने कुवैत, कतर और यूके में अपने रेस्टोरेंट खोले हैं। उनके रेस्टोरेंट में भारतीय खाना मिलता है। आशा भोसले को इससे मोटी कमाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी अभी भी बॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं। वह हाल ही में फिल्म 'केसरी वीर' में नजर आए थे। एक कामयाब अभिनेता होने के साथ सुनील शेट्टी कारोबारी भी हैं। उन्होंने मुंबई में एक रेस्टोरेंट खोला था। इसका नाम 'H2O' था। हालांकि सुनील शेट्टी ने इस बंद कर दिया। अब उन्होंने लिटिल इटली के नाम से एक नया रेस्टोरेंट खोला है। इसमें इटालियन खाना मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें