फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: नेपोटिज्म का शिकार हो चुके हैं ये सितारे, स्टार किड्स के चलते छोड़नी पड़ी थीं फिल्में

Sun, 07 Jul 2024 05:10 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन बॉलीवुड सितारों को स्टार किड्स की वजह से गंवाननी पड़ी थी फिल्म - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी रहती है। कई  निर्देशकों पर नेपोटिज्म करने का आरोप भी लगाया गया। नेपोटिज्म के मुद्दे पर कई बार बॉलीवुड दो हिस्सों में बंटा हुआ दिखा। कई लोगों ने इसे गलत ठहराया तो कुछ लोगों ने इसे खारिज कर दिया। आज हम फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बात करेंगे जिन्हें स्टार किड्स की वजह से फिल्में छोड़नी पड़ी। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से सितारे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @ kritisanon
कृति सेनन
कृति सेनन ने अपनी प्रतिभा के दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्में की है। उनकी अदाकारी को भी खूब सराहना मिली, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेत्री को स्टार किड्स की वजह से कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उन्हों वो किरदार फिल्मों में नहीं मिल पाए जो उन्हें निभाने थे। 
प्राइवेट पार्टियों में परफॉर्म करने के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं ये बॉलीवुड अभिनेता

 
विज्ञापन

3 of 6
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @ rajkummar_rao
राजकुमार राव
राजकुमार राव अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। राजकुमार राव ने कई हिट और बढ़िया कंटेंट वाली फिल्में की है। हाल ही में उनकी दो फिल्में रिलीज हुई हैं। ‘श्रीकांत बोला’ की बायोपिक ‘श्रीकांत’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के लिए उन्हें खूब सराहना मिली। एक बार राजकुमार राव ने करण जौहर के साथ साझा किया था कि एक स्टार किड की वजह से उन्हें रातों-रात अपनी फिल्म गंवानी पड़ी थी।

 

4 of 6
ऋता चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
ऋचा चड्ढा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री ने कई सारी फिल्मों में गजब की अदाकारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋचा चड्ढा ने भी एक साक्षात्कार में माना था कि कभी किसी स्टार किड्स की वजह से तो कभी किसी की गर्लफ्रेंड की वजह से उन्हें फिल्म से निकाला गया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @ taapsee
तापसी पन्नू
साउथ से बॉलीवुड का रुख करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने दमदार किरदारों के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तापसी पन्नू को भी कई बार स्टार किड्स की वजह से रिप्लेस किया जा चुका है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
अमीषा पटेल
दिग्गज अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी इस बात को माना है कि कई बार उन्हें इंडस्ट्री के स्टार किड्स की वजह से फिल्में छोड़नी पड़ी हैं। 
Lakshya-Raghav: शाहरुख खान के साथ काम करने वाले हैं राघव जुयाल और लक्ष्य? अभिनेता की इस बात से मिला इशारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें