फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: बॉलीवुड के ये दिग्गज भोजपुरी फिल्मों में उड़ा चुके हैं गर्दा, अभिनय से हिला दिया पूरा यूपी-बिहार

Sun, 03 Nov 2024 02:03 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भोजपुरी फिल्मों मं अभिनय कर चुके हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है। आइए जानते हैं इस सूची में कौन-कौन शामिल है।

 
विज्ञापन
1 of 7
भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी सिनेमा अब धीरे-धीरे यूपी-बिहार के क्षेत्र से निकलकर अन्य जगहों पर भी पहुंच रही है। खासकर, अपने गीतों की वजह से। हालांकि, एक दौर था जब बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा करते थे। भोजपुरी फिल्मों में अदाकारी करने वाले बॉलीवुड सितारों में बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम शामिल है। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से कलाकार हैं जो भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
शायद बहुत कम ही लोगों को पता हो की बॉलीवुड के बिग बी भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने एक नहीं, बल्कि तीन-तीन फिल्मों में अभिनय किया है। अमिताभ 'गंगा, 'गंगोत्री' और 'गंगा देवी' जैसी मशहूर फिल्मों में  अदाकारी कर चुके हैं।
Ajay Devgn: अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली शीर्ष पांच फिल्में, सूची में कौन से नंबर पर सिंघम अगेन?

 
विज्ञापन

3 of 7
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन
‘सिंघम अगेन’ अभिनेता अजय देवगन भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचा चुके हैं। वर्ष 2006 में आई फिल्म 'धरती कहे पुकार के' में अजय ने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है।

 

4 of 7
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
मिथुन चक्रवर्ती 
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्मों में गर्दा उड़ाया है। उन्होंने 'सौतेले भाई', 'हम ही बनी मुखिया' और 'भोले शंकर जैसी फिल्मों में शानदार भूमिका निभाई है।

 
विज्ञापन

5 of 7
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मेंद्र
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। वह  दुश्मन के खून पानी हS, देश परदेश, 'इंसाफ के देवी', 'दरिया दिल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम@dreamgirlhemamalini
 हेमा मालिनी
केवल बॉलीवुड अभिनेता ही नहीं, बल्कि अभिनेत्रियों ने भी भोजपुरी फिल्मों में भूमिका अदा की है। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने फिल्म ‘गंगा’ में अमिताभ के साथ काम किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashree.online
भाग्यश्री
‘मैंने प्यार किया’ की अभिनेत्री भाग्यश्री भी बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'जनम-जनम के साथ', 'देवा' और कई अन्य फिल्मों में काम किया है।
Salman Khan: रोहित बल के निधन पर भावुक हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें