फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: शिल्पा शेट्टी से लेकर दिशा पाटनी तक, ये बॉलीवुड एक्ट्रेस योग को देती हैं महत्व

Sat, 21 Jun 2025 09:16 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

International Yoga Day 2025: आज शनिवार को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में, जिन्हें योग के जरिए फिटनेस पर ध्यान रखते देखा जाता है।

विज्ञापन
1 of 7
शिल्पा शेट्टी और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

21 जून का दिन पूरी दुनिया के लिए अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए होता है। ये दिन एहसास कराता है कि स्वास्थ्य की चिंता इंसानों के लिए सर्वोपरि है। इसीलिए इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ एक्ट्रेस हैं, जिनके लिए योगा बहुत मायने रखता है। आइए जानते उन हसीनाओं के बारे में।

विज्ञापन

2 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स- @TheShilpaShetty

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की हसीनाओं की बात होती है, तो इस कड़ी में सबसे पहले नंबर पर नाम आता है शिल्पा शेट्टी का। इन्हें अक्सर योग करते हुए देखा जाता है, जिसका असर इनकी फिटनेस पर दिखता है। 50 वर्ष की उम्र में भी एक्ट्रेस कई युवा अभिनेत्रियों को हेल्थ के मामले में टक्कर देती हुईं नजर आती हैं। दो बच्चों के बावजूद उनकी ये फिटनेस कमाल की बात है।

विज्ञापन

3 of 7
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मलाइका अरोड़ा
51 की उम्र में भी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की फिटनेस देखने लायक है। एक्ट्रेस को अक्सर जिम और योगा करते हुए देखा जाता है। उनके लिए उम्र महज एक नंबर बन गया है, जो कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

4 of 7
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : एक्स

रकुल प्रीत सिंह
इसी कड़ी में रकुल प्रीत सिंह का भी नाम शामिल है, जिनकी फिटनेस का राज योगा है। 34 वर्षीय अभिनेत्री अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखती हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक फिट एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता है, जिनकी खूबसूरती भी लोगों को दीवाना बनाती है।

विज्ञापन

5 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : एक्स

दीपिका पादुकोण 
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में एटली की फिल्म से सिनेमाई दुनिया में फिर से वापसी कर रही हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस ने अपने आप को बिल्कुल फिट रखा है और फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। उन्हें भी योग का सहारा लेते हुए देखा जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: Ananya Panday Photos: छुट्टी मनाने मियामी पहुंचीं अनन्या पांडे, तस्वीरों में दिखाईं खूबसूरत झलकियां

विज्ञापन

6 of 7
करीना कपूर खान - फोटो : एक्स

करीना कपूर खान
करीना कपूर भी अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखती  हैं। दो बच्चों के बाद भी अभिनेत्री ने अपनी फिटनेस को काफी मेंटेन रखा है। इसके लिए एक्ट्रेस को योगा करते हुए देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिशा पाटनी - फोटो : एक्स

दिशा पाटनी 
इस कड़ी में दिशा पाटनी का भी नाम शामिल हैं, जो फिटनेस फ्रीक हैं। उन्हें भी अपनी सेहत को लेकर जिम और योगा करते हुए देखा जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें