आमिर खान की पिछली फिल्मों का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
'सितारे जमीन पर' की कमाई बढ़ने की उम्मीद
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को समीक्षकों द्वारा अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन इसके बावजूद ओपनिंग डे का कलेक्शन उम्मीदों से कम रहा। बीते दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, मेकर्स को इससे कहीं ज्यादा की उम्मीद थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकएंड फिल्म के लिए कैसा साबित होगा, क्योंकि फिल्म की खूब तारीफें हो रही हैं। इसके अलावा आमिर की अगर पिछली पांच फिल्मों को देखें जिनमें उन्होंने एक्टिंग की है, तो उनकी कमाई ‘सितारे जमीन पर’ से काफी ज्यादा रही है और एक फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई इसके बराबर रही।