फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: अभिनय में ही नहीं सिंगिंग में भी इन हसीनाओं का जवाब नहीं, सुरों का चलाया है जादू

Fri, 19 Jul 2024 10:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुरों की मल्लिका हैं ये हसीनाएं - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुमुखी प्रतिभाओं से भरी पड़ी है। अभिनेता और अभिनेत्रियों के पास अभिनय के अलावा भी कई तरह के टैलेंट हैं। उनमें से एक है गायन। कई अभिनेता हैं जो बेहतरीन गायक भी हैं। इसी तरह कई अभिनेत्रियां हैं जो बहुत ही अच्छा गाना गाती हैं। आज हम ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे, जो अच्छे अभिनय के साथ-साथ बेहतरीन गाना भी गा लेती हैं। इस लिस्ट में कई मशहूर और बेहतरीन अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर अपनी मासूमियत भरी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वह हर तरह के रोल में फिट बैठ जाती हैं। श्रद्धा कपूर ने अपनी दो फिल्मों में गाना भी गाया है। उन्होंने ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों में गीत गाए हैं। 
600 करोड़ के क्लब में शामिल हुई नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी'
विज्ञापन

3 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने अपना सिंगिंग डेब्यू मीत ब्रदर्स के गाने ‘आज मूड इश्कहोलिक है’ से किया है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म ‘तेवर’ में भी एक गाना गाया था। 

 

4 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री हैं। वह ना सिर्फ अभिनय में बल्कि फैशन सेंस और सिंगिंग में भी अव्वल हैं। वह एक सुरीली आवाज की मालकिन हैं। उन्होंने फिल्म हाईवे में ‘साहा’ गीत गाया है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रुति हासन
दिग्गज अभिनेता कमल हासन की बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन भी कमाल का गाना गाती हैं। श्रुति ने कई फिल्मों में गाने गाए हैं जो काफी हिट भी हुए हैं। श्रुति अक्सर स्टेज पर शो भी करती रहती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित
दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। माधुरी दीक्षित अपनी अदाकारी और खूबसूरती के अलावा डांस के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री में एक छुपा हुआ टैलेंट भी है।  माधुरी दीक्षित ने ‘देवदास’ फिल्म में ‘काहे छेड़ मोहे’ गीत को गाया है।
Kalki 2898 AD: 'अब समझ आया उन्हें क्वीन क्यों कहते हैं,' दीपिका पादुकोण के मुरीद हुए 'कल्कि' के सिनेमैटोग्राफर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें