जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए इमोजी साझा किया है। इसमें उन्होंने फायर इमोजी का उपयोग किया। इससे पहले अर्जुन कपूर ने भी फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए एक नोट लिखा, "पंद्रह महीने पहले रोहित सर ने मुझे इस अविश्वसनीय भूमिका के लिए चुना और उस पल से, मैंने खुद को यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कर दिया कि मैं उन्हें, सिंघम के फैंस को या अपने दर्शकों को निराश न करूं। आज, आपके प्यार ने मुझे डेंजर लंका के रूप में मान्यता दी है! मैं आपके समर्थन के लिए आभारी हूं।"