लकी भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित, लकी भास्कर महानती और सीता रामम के बाद दुलकर की तीसरी तेलुगु फिल्म है। प्रशंसकों को फिल्म में दुलकर का अभिनय काफी शानदार लगा। 80 के दशक में सेट की गई यह फिल्म एक मध्यम वर्गीय बैंकर की जिंदगी पर आधारित है, जो अपनी नौकरी से निराश है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। अपनी सारी मेहनत के बावजूद, उसे नजरअंदाज किया जाता है।