फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: टोने टोटके और ज्योतिषी पर अटूट विश्वाश रखते हैं ये सितारे, लिस्ट में इन मशहूर सितारों के नाम शामिल

Wed, 03 Jul 2024 03:38 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज के दौर में भी कई लोग ऐसे हैं जो अंधविश्वासी हैं और समस्या से निजात पाने के लिए टोने टोटके जैसी चीजों का सहारा लेते हैं। इंडस्ट्री में भी ऐसे कई ऐसे सितारे हैं, जो मॉर्डन होने के बाद भी इन सब चीजों पर भरोसा करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ज्योतिष शास्त्र में मानते हैं ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
लोगों के अंदर किसी न किसी चीज को लेकर डर होता है और इस डर से निजात पाने के लिए हम कई तरह की चीजों का सहारा लेते हैं। कई लोग तो टोने टोटके जैसी चीजों पर भरोसा करते हैं। आज के दौर में भी कई लोग ऐसे हैं जो अंधविश्वासी हैं और समस्या से निजात पाने के लिए टोने टोटके जैसी चीजों का सहारा लेते हैं। इंडस्ट्री में भी ऐसे कई ऐसे सितारे हैं, जो मॉर्डन होने के बाद भी इन सब चीजों पर भरोसा करते हैं। कई सितारे हैं, जो अपने अंदर का डर खत्म करने और नकारात्मक एनर्जी से भी निजात पाने के लिए टोटके का सहारा लेते हैं। तो चलिए जानते हैं, इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम इस लिस्ट में शामिल है। अमिताभ बच्चन ज्योतिष में काफी मानते हैं। उन्हें अक्सर नीलम, पन्ना और ओपल जैसे रत्नों की अंगूठियां पहने हुए देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्हीं रत्नों की वजह से बिग बी को कई परेशानी भरे दौर से निकलने में मदद मिली है।
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान 
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। शाहरुख खान भी इन सब चीजों पर काफी भरोसा रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग खान ने ज्योतिष शास्त्र को मानते हुए, अपनी सभी गाड़ियों का नंबर 555 रखा है।

एकता कपूर
टीवी क्वीन एकता कपूर का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। इस बात से तो कोई अंजान नहीं होगा कि वह अपने हाथों में कई रत्नों की अंगूठियां पहनती हैं। वह ज्योतिष शास्त्र पर काफी भरोसा करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @__ranbir_kapoor_official__
रणबीर कपूर
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह भी इन सब चीजों में काफी मानते हैं। रणबीर कपूर आठ नंबर को अपने लिए बेहद लकी मानते हैं। इसी नंबर का मंगलसूत्र आलिया भट्ट ने शादी में पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का नाम भी इन सितारों में शामिल है। रणवीर भी ज्योतिष में काफी मानते हैं। रणवीर सिंह अपने पैर में हमेशा काला धागा बांध कर रखते हैं। ताकि उन्हें लोगों की बुरी नजर न लगे। इसकी कई तस्वीों में भी उनके पैर में काला धागा दिखाई दिया है। 

Vaani Kapoor: यशराज की ये हीरोइन अब करेगी पाकिस्तानी हीरो संग नैन मटक्का, फसाद से बचने को लंदन में होगी शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें