फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actors: मनोज कुमार से इरफान खान तक, गंभीर बीमारियों के चलते दुनिया को अलविदा कह गए ये सितारे

Sat, 05 Apr 2025 09:44 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actors: बीते दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘भारत कुमार’ से मशहूर दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया। अभिनेता का निधन लंबी बीमारी के बाद हुआ। आज जानेंगे उन दिग्गज कलाकारों के बारे में, जिनका निधन किसी गंभीर बीमारी के चलते हुआ।
विज्ञापन
1 of 6
इरफान खान और मनोज कुमार - फोटो : एक्स

सिनेमाई दुनिया में मनोज कुमार का जाना दुनिया को स्तब्ध कर गया। जीवन के अंतिम समय में अभिनेता लीवर सिरोसिस बीमारी से पीड़ित थे, जिस कारण गंभीर ह्रदयाघात से उनका निधन हो गया। आज जानेंग बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन दिग्गज कलाकारों के बारे में, जो अपने अंतिम समय में गंभीर बीमारी से पीड़ित थे फिर उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

2 of 6
इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @irrfan

इरफान खान
बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने अभिनय की जादूगरी के लिए जाने जाते थे इरफान खान। 54 की उम्र में अभिनेता अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। लंबे समय से अभिनेता न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे, फिर 29 अप्रैल 2020 को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।

यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar: डांस या रोमांस में ओछापन हो तो करने से मना कर देते थे, फिल्म ‘तिरंगा’ को लेकर कही ये खास बात

विज्ञापन

3 of 6
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋषि कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार अभिनेता ऋषि कपूर भी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता साल 2018 से ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से पीड़ित थे। निधन से पहले 11 महीने तक अमेरिका में उनका इलाज चला था। फिर भारत लौटने के बाद 30 अप्रैल 2020 को अभिनेता का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

4 of 6
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश खन्ना
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार माने जाने वाला अभिनेता राजेश खन्ना की दीवानगी उनके फैंस में बहुत थी। अभिनेता ने अपने करियर में शानदार फिल्में कीं। अभिनेता अपने जीवन के अंतिम दौर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। अभिनेता ने 18 जुलाई 2012 को 69 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 'एक ट्वीट मनोज सर के लिए नहीं कर पाए?', जानिए किस बात की खुशी जाहिर करने पर ट्रोल हुए बिग-बी

विज्ञापन

5 of 6
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

मीना कुमारी
बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन से विख्यात अभिनेत्री मीना कुमारी ने आखिरी फिल्म 'पाकीजा' की थी, जिसे बनाने में 16 साल लग गए थे और खूब नाम कमाया था। अभिनेत्री का 39 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था,  इस खबर ने सबको चौंका दिया था। आपको बताते चलें कि अभिनेत्री लीवर सिरोसिस बीमारी से पीड़ित थी, इसी कारण उनका निधन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विनोद खन्ना - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

विनोद खन्ना
पूरी दुनिया में अपने अभिनय की जादूगरी बिखरने वाले अभिनेता विनोद खन्ना का 70 की उम्र में निधन हो गया था। अभिनेता को ब्लड कैंसर था, जो उनके निधन का कारण बना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें