फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Collection Day 6: नाम की सिकंदर रह गई सलमान की फिल्म, जानिए पहले शुक्रवार किया कितना कलेक्शन

Fri, 04 Apr 2025 10:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Collection Day 6: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए बॉक्स ऑफिस पर जूझ रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले शुक्रवार भी निराश ही किया है। आइए जानते हैं इसने कितना कलेक्शन किया?
 
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को रिलीज हुए छह दिन हो गए, लेकिन फिल्म अब तक 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं कर पाई है। ईद जैसे त्योहार पर रिलीज हुई सलमान जैसे सुपरस्टार की फिल्म जब इस तरह का कारोबार करे तो वाकई चिंताजनक है और फिल्म पर सवाल खड़ा होना भी लाजमी है। रिलीज के पहले शुक्रवार को फिल्म अब तक कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है। वहीं, दूसरी ओर इससे तीन दिन पहले रिलीज हुई पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘सिकंदर’ की तुलना में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले शुक्रवार कितने का कलेक्शन किया?
विज्ञापन

2 of 5
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
‘सिकंदर’ का पहले शुक्रवार को कलेक्शन
ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिकंदर’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले शुक्रवार को अब तक बॉक्स ऑफिस से 3.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को लेकर सलमान के फैंस में काफी उत्साह था, लेकिन रिलीज के बाद इसने काफी निराश किया। सोशल मीडिया पर भी सलमान के प्रशंसकों की निराशा और नाराजगी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘सिकंदर’ का कुल कलेक्शन
फिल्म के अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस से 93.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।  आइए देखते हैं फिल्म ने किस दिन कितने का कारोबार किया:




 

4 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिन  कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 26
दूसरा दिन 29
तीसरा दिन 19.5
चौथा दिन 9.75
पांचवां दिन 6
छठा दिन 3.12
कुल कलेक्शन 93.37

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस जता रहे निराशा
सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ से फैंस नाखुश है। उनकी खीझ सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रही है। हाल ही में सलमान खान ने अपने आगामी टूर ‘द बॉलीवुड बिग वन’ को लेकर पोस्ट किया, तो प्रशंसकों ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें सलाह देनी शुरू कर दी। उन्होंने सलमान को अच्छी फिल्में करने के लिए तो कहा ही, लेकिन अपनी निराशा भी जताई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए यहां तक लिखा, ‘सर अगर अच्छे प्रोजेक्ट नहीं करने और अपने करियर को हल्के में लेना है तो हम सबको एक साथ गैलेक्सी बुलाकर जहर दे दो।’

सलमान खान की 'सिकंदर' ने पिछले चौदह वर्षों में रिलीज हुई उनकी फिल्मों के पहले वीकएंड के कलेक्शन में सबसे कम कमाई की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें