अपनी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में कई निर्देशकों ने राम के किरदार को उतारने की कोशिश की है। अरुण गोविल, प्रभास, गुरमीत चौधरी और आशीष शर्मा लेकिन उन सभी में से आपके पसंदीदा राम कौन हैं।
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत में कई निर्माता-निर्देशकों ने भगवान राम को फिल्मी पर्दे पर उतारा है। जिनमें कुछ फिल्में बनी तो कुछ टीवी धारावाहिक। लेकिन आज भी जब राम के किरदार की बात आती है तो रामानंद सागर की 'रामायण' के अभिनेता अरुण गोविल का चेहरा सामने आ जाता है। राम की भूमिका में कई अभिनेता नजर आए, लेकिन उन सभी में से आपके पसंदीदा राम कौन हैं।
विज्ञापन
2 of 6
आदिपुरुष- प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
आदिपुरुष- प्रभास
2023 की फिल्म आदिपुरुष 'रामायण' से प्रेरित है। यह फिल्म ओम राउत द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज फिल्म्स और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित है। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में एक साथ फिल्माया गया था। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास ने भगवान राम और अभिनेत्री कृति सेनन ने माता सीता का किरदार निभाया था। जबकि इस फिल्म में रावण की भूमिका में अभिनेता सैफ अली खान नजर आए थे। 700 करोड़ के बजट में बनी फिल्म आदिपुरुष अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 16 जून 2023 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जितनी उम्मीद की जा रही थी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी चल नहीं पाई।
विज्ञापन
3 of 6
रामायण - रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
रामायण - रणबीर कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। हनुमान की भूमिका में सनी देओल नजर आएंगे। रावण की भूमिका के पहले अभिनेता यश का नाम सामने आया था। लेकिन अब उन्होंने इस रोल के लिए साफ कर दिया है। अब वह इस फिल्म से सिर्फ सह निर्माता के तौर पर जुड़े हैं। फिल्म में रावण की भूमिका कौन सा अभिनेता नजर आएगा अभी इस पर विचार किया जा रहा है। फिल्म में कुंभकरण के किरदार में बॉबी देओल, तो वहीं रावण के छोटे भाई विभीषण की भूमिका में विजय सेतुपति नजर आ सकते हैं। अभिनेत्री लारा दत्ता माता कैकई की भूमिका में नजर आ सकती हैं और शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में नजर आ सकती हैं। जहां तक उम्मीद है यह फिल्म साल 2025 की दीवाली पर रिलीज होगी।
4 of 6
रामायण- अरुण गोविल
- फोटो : सोशल मीडिया
रामायण- अरुण गोविल
रामानंद सागर की 'रामायण' से अभिनेता अरुण गोविल इतने मशहूर हुए कि उन्हें हर घर में पहचाना जाने लगा। इस टीवी सीरियल में उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था। सीरियल को कई वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अरुण गोविल आज भी राम के किरदार से ही जाने जाते हैं। 1987 में यह सीरियल प्रसारित हुआ था। राम की भूमिका निभाने के बाद से ही अरुण गोविल की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि लोग उनकी पूजा किया करते थे। यह सच है कि आज भी लोग अरुण को देखकर उन्हें भगवान मानकर उनके पैर छूते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
गुरमीत चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत चौधरी
अरुण गोविल के बाद अगर किसी अभिनेता को राम की भूमिका में पसंद किया गया तो वह टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी हैं। गुरमीत को लोगों ने भगवान राम के किरदार में खूब पसंद किया गया। 2008 में टीवी पर प्रसारित 'रामायण' में गुरमीत चौधरी ने भगवान राम के किरदार को छोटे पर्दे पर उतारा। टीवी सीरियल में गुरमीत की पत्नी देबीना बनर्जी माता सीता के किरदार में नजर आई थीं। आज दोनों असल जीवन में पति-पत्नी हैं।
आशीष शर्मा
अभिनेता आशीष शर्मा भी भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं। साल 2015 में टीवी पर सीरियल 'सिया के राम' प्रसारित हुआ था। इस सीरियल में रामायण की कहानी को सीता माता की दृष्टि से दिखाया गया था। सीरियल में राम का किरदार आशीष शर्मा ने निभाया है।