Bollywood Actress Father in Army: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी और दूसरी काबिलियत से खूब नाम कमाया है। लेकिन इनका बैकग्राउंड आर्मी का रहा है।
हाल ही में भारत पाकिस्तान विवाद काफी सुर्खियों में रहा। कई बॉलीवुड कलाकारों ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। इस मुद्दे पर उन अभिनेत्रियों ने भी राय रखी जिनके पिता आर्मी में थे। ऐसे में आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जो आर्मी बैकग्राउंड से हैं। इन अभिनेत्रियों के पिता आर्मी में कई ओहदों पर रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@realpz
प्रीति जिंटा के पिता आर्मी में मेजर थे। प्रीति का कहना है कि फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने की उनकी क्षमता उनके पिता से मिली है। प्रीति के मुताबिक आर्मी बैकग्राउंड की वजह से उन्होंने चीजों को ठीक करना सीखा है। प्रीति ने बॉलीवुड को क्या कहना, मिशन कश्मीर, चोरी चोरी चुपके चुपके, दिल चाहता है जैसी फिल्में दी हैं।
विज्ञापन
3 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा आर्मी अफसर की बेटी हैं। उनके पिता आर्मी में कर्नल रहे हैं। वह काफी अनुशासन वाली लड़की हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड को रब ने बना दी जोड़ी, पीके, सुल्तान और जब तक है जान जैसी फिल्में दी हैं।
सुष्मिता सेन का पालन पोषण केंट एरिया में हुआ है। उनके पिता विंग कमांडर थे। सुष्मिता अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। उन्होंने बॉलीवुड को दस्तक, सिर्फ तुम, हिंदुस्तान की कसम, फिजा, नायक और मैं हूं ना जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं।
विज्ञापन
6 of 7
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह मिस वर्ड का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। उनके पिता भी आर्मी में थे। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड को सरबजीत, गुजारिश, जज्बा, ऐ दिल है मुश्किल और रोबोट जैसी फिल्में दी हैं।
इसी तरह से प्रियंका चोपड़ा भी आर्मी अफसर की बेटी हैं। प्रियंका के पिता आर्मी में डॉक्टर थे। प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। उन्होंने बॉलीवुड को अंदाज, किस्मत, मुझसे शादी करोगी, वक्त, कृष और डॉन जैसी फिल्में दी हैं।