फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: 150 करोड़ की ओर बढ़ी ‘रेड 2’, टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ से होगा मुकाबला

Sat, 17 May 2025 07:59 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: अजय देवगन की ‘रेड 2’ का लक्ष्य अब बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के आंकड़े को छूना है। हालांकि, इसके लिए अब अजय देवगन के सामने टॉम क्रूज की चुनौती होगी। जानिए शुक्रवार को कैसा रहा ‘रेड 2’ का हाल।

विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन और टॉम क्रूज - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन की ‘रेड 2’ दर्शकों को लगातार अपनी ओर खींच रही है। बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर चुकी ‘रेड 2’ लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि, अब देखना ये होगा कि आज टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ के रिलीज का ‘रेड 2’ की कमाई पर कितना असर पड़ता है। क्योंकि अभी तक रेड 2 अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई थी। लेकिन अब उसको टॉम क्रूज से मुकाबला करना होगा। जानते हैं ‘रेड 2’ की शुक्रवार की कमाई।

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : साभार-@imdb.com/

16वें दिन ‘रेड 2’ की कमाई
अजय देवगन की ‘रेड 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। फिल्म ने 16वें दिन यानी शुक्रवार को भी 3 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 139.35 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

3 of 5
रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : वीडियो ग्रैब

150 करोड़ की ओर ‘रेड 2’
16 दिनों में 139 करोड़ से अधिक की कमाई करने के बाद अब अजय देवगन की निगाहें 150 करोड़ पर टिकी हैं। क्योंकि अगर फिल्म की कमाई में तीसरे शनिवार और रविवार को उछाल आया, तो फिल्म आसानी से 150 करोड़ तक पहुंच जाएगी। क्योंकि इस हफ्ते भी कोई हिंदी रिलीज नहीं है।

4 of 5
अजय देवगन और टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

सामने होगी टॉम क्रूज की चुनौती
अब तक ‘बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज करने वाली ‘रेड 2’ के सामने इस शनिवार-रविवार टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ की चुनौती होगी। ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ भारत में 17 मई को रिलीज हो रही है। भारत में मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की फिल्मों को लेकर काफी उत्साह रहता है। ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ को लेकर भी भारत में काफी क्रेज है, जो फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से ही दिखता है। ऐसे में अजय देवगन को अब 150 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए टॉम क्रूज से मुकाबला करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘रेड 2’ की कहानी ने किया प्रभावित
‘रेड 2’ की सफलता की कुंजी उसकी कहानी में छिपी है। फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया है। यही कारण है कि दर्शक लगातार फिल्म की ओर खिंच रहे हैं। वहीं फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें