इन दिनों देओल परिवार के सितारे फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। बॉबी देओल 'एनिमल' के बाद कई अन्य आगामी फिल्मों का हिस्सा हैं। उनके बड़े भाई सनी देओल ने भी 'गदर 2' के साथ शानदार वापसी की है और हाल में ही 'बॉर्डर 2' की घोषणा भी की है। अभिनेत्री एशा देओल भी बीते कुछ वर्षों में काफी सक्रिय रही हैं। वो साल 2021 में आई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लघु फिल्म 'एक दुआ', साल 2022 में 'रुद्र' और साल 2023 में 'हंटर' में नजर आई थीं। अब वह जल्दी ही तेलुगु सिनेमा में फिल्म 'हीरो-हीरोइन' से डेब्यू करने वाली हैं।