फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Bhatt:नातिन राहा को अपनी ये फिल्म दिखाना चाहते हैं महेश भट्ट, आलिया को बताया बेहतरीन मां

Fri, 02 Aug 2024 01:14 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महेश भट्टी की कई फिल्में विवादों में भी रहीं, लेकिन उनकी अनोखी निर्देशन क्षमता की वजह से उन्हें काफी पसंद भी किया गया। अब हाल में ही उन्होंने कहा है कि वो अपनी फिल्में अपनी नातिन राहा को दिखाना चाहेंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm
महेश भट्ट बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रहे हैं। उन्होंने कई कालजयी फिल्मों का निर्देशन किया है. उन्होंने साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'मंजिले और भी हैं' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछ मुड़कर नहीं देखा। महेश भट्टी की कई फिल्में विवादों में भी रहीं, लेकिन उनकी अनोखी निर्देशन क्षमता की वजह से उन्हें काफी पसंद भी किया गया। अब हाल में ही उन्होंने कहा है कि वो अपनी फिल्में अपनी नातिन राहा को दिखाना चाहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm
महेश भट्ट इन दिनों अपनी नवीनतम फिल्म ब्लडी इश्क को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है, जबकि महेश भट्ट ने इसकी कहानी लिखी है। हाल में ही उन्होंने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्मों और राहा को लेकर बात की है। उन्होंने नाना बनने के अपने अनुभवों को लेकर भी बात की है। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि उनके जीवन में राहा के आने के बाद कई बदलाव आए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलीम खान-महेश भट्ट-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm
दिग्गज निर्देशक ने इस इंटरव्यू के दौरान नातिन राहा को लेकर भी बात की। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि राहा, जब बड़ी हो जाए, तो वह चाहेंगे कि वह फिल्म दिल है कि मानता नहीं देखें। उन्होंने कहा," यह दिल को छू लेने वाली फिल्मों में से एक है, जिसमें पूजा ने बहुत शानदार काम किया था और आमिर भी काफी बेहतरीन थे। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें मानवीय भावनाओं का संगम है। मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्म ही मैं उसके लिए चुनूंगा।"
VD 12: 'वीडी 12' के फर्स्ट लुक में खतरनाक अंदाज में नजर आए विजय देवरकोंडा, फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा

4 of 5
महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm
दिग्गज निर्देशकने जिगरा अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा के जन्म के बाद जीवन में आए बदलावों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि राहा के आने के बाद उन्होंने दुनिया को एक अलग नजरिए से देखना शुरु कर दिया है। वह अब उन सभी चीजों को नोटिस करते हैं, जो वह शायद पहले नहीं कर पाते। उन्होंने आगे कहा कि बतौर निर्माता-निर्देशक भी उनका नजरिया बदलता गया, जब वह पिता और फिर दादा बन गए।
Bigg Boss OTT 3: इस प्रतिभागी को फाइनल में देख भड़के दीपक चौरसिया और शिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेश भट्ट-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm
उन्होंने कहा कि अब वह फिल्मों को एक अलग नजरिए से देखते हैं। उन्होंने कहा,“मैं मानवीय कहानियों को अलग तरह से देखता हूं, खासकर दादा बनने के बाद। ईमानदारी से कहूं ,तो मैं अभी भी अपने बच्चे और उसकी अद्भुत उपलब्धियों से चकित हूं। इस दौरान उन्होंने आलिया की तारीफ करते हुए उन्हें अद्भुत अभिनेत्री और बेहतरीन मां बताया है। बताते चलें कि महेश भट्ट द्वारा लिखित ब्लडी इश्क डिज्नी+हॉटस्टार पर 26 जुलाई को प्रीमियर हुई थी। 
Samarth Jurel: ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं समर्थ जुरेल, 'चंगेज' में निभाएंगे राजस्थानी किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें