फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini: शक्ति का रूप धरे खेतों में नजर आईं हेमा मालिनी, महिला किसानों के साथ काटी गेहूं की फसल

Fri, 12 Apr 2024 10:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी इन दिनों लोकसभा चुनावों के प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही में वह उत्तर प्रदेश के किसानों से मिलने पहुंचीं। अभिनेत्री गेहूं के खेतों में नजर आईं। उन्होंने महिला किसानों के साथ फसल काटी। हेमा मालिनी ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
किसानों के साथ हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा है, 'आज मैं खेतों में गई और किसानों से मुलाकात की, जिनसे मैं दस सालों से निरंतर मिल रही हूं। अपने बीच मुझे पाकर वे बेहद खुश हुईं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं उनके साथ तस्वीरें खिंचवाऊं। मैंने भी उनकी बात रखी और वैसा ही किया'।
Chamkila: प्रियंका के साथ इस फिल्म में दिलजीत करने वाले थे रोमांस, बोनी कपूर ने बताया- क्यों नहीं बनाई फिल्म
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो कार्यकाल से भाजपा सांसद हैं। पिछले दस वर्षों संसदीय क्षेत्र में सेवा कार्यकाल के बाद अब अभिनेत्री तीसरे कार्यकाल के लिए चुनावी मैदान में हैं। इन दिनों वह प्रचार अभियान में जुटी हैं। लोगों से मिल रही हैं। हाल ही में खेतों में किसानों से मिलकर वह बेहद खुश हुईं। 
Chamkila: प्रियंका के साथ इस फिल्म में दिलजीत करने वाले थे रोमांस, बोनी कपूर ने बताया- क्यों नहीं बनाई फिल्म

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी सबसे पहले वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर मथुरा से सांसद बनीं। इसके बाद 2019 में भी जीत उनके खाते में आई। उस दौरान अभिनेत्री के पति अभिनेता धर्मेंद्र ने भी ड्रीम गर्ल के लिए चुनाव प्रचार किया।
Hema Malini: शक्ति का रूप धरे खेतों में नजर आईं हेमा मालिनी, महिला किसानों के साथ काटी गेहूं की फसल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें लोकसभा चुनावों की तो पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होंगे। हेमा मालिनी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने कई दमदार फिल्में दी हैं। अभिनेत्री ने फिल्मी करियर की शुरुआत राज कपूर के साथ फिल्म सपनों का सौदागर से की थी। अभिनय के अलावा वह प्रशिक्षित नृत्यांगना भी हैं। 
Amar Singh Chamkila Screening: 'अमर सिंह चमकीला' की स्क्रीनिंग में कार्तिक-तृप्ति का जलवा, एआर रहमान भी आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें