टीना दत्ता
- फोटो : social media
इसी बीच प्रोमो में नजर आ रहा है कि बहस के बीच टीना दत्ता प्रियंका के साथ मिलकर निमृत का मजाक उड़ाने लगती हैं, जिसपर निमृत भी पर्सनल अटैक करते हुए कहती हैं कि तुम्हारी तरह मैं यहां फेक रिश्ते नहीं बनाती। टीना पर्सनल होते हुए कहती हैं कि “हां कभी गौतम कभी टीना कभी अब्दू, जिसपर निमृत कहती हैं शालीन अब मैं तुम्हें दिखाउंगी प्यार की सच्चाई। इसी बहस के बीच टीना कहती हैं किचन में अर्चना पार्ट 2 आ गई। इसपर निमृत कहती हैं कि जो हरकतें तुम करते हैं दूसरों को मत कहो। खैर बिग बॉस हाउस के अंदर तो ये झगड़े होना रोज की बात है, लेकिन इस कैट फाइट में क्या वापस निमृत और टीना की दोस्ती का पैच अप होगा या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।