फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant: उर्वशी के बाद मां मीरा रौतैला ने पंत के लिए मांगी दुआ, यूजर्स बोले- सासू मां...

Tue, 03 Jan 2023 01:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला - फोटो : social media
ऋषभ पंत के हालिया कार एक्सीडेंट के बाद सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक के सेलेब्स उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने भी पोस्ट साझा कर उनके ठीक होने की दुआ मांगी थी, जिसके बाद वह काफी चर्चा में रहने लगीं। इसी बीच उर्वशी की मां ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर ऋषभ पंत के ठीक होने की दुआ मांगी है।
विज्ञापन

2 of 4
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी की मां मीरा रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल होने लगी थी। अनिल कपूर से लेकर अनुपम खेर तक सेलेब्स ऋषभ पंत का हाल जानने उनके घर तक पहुंच गए थे। हाल ही में, मीरा रौतेला ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर का एक फोटो शेयर कर ऋषभ के हेल्थ को लेकर दुआ मांगी। इसी के साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके पोस्ट पर अपना रिएक्शन देने से नहीं चूक रहे हैं।
  ">http://
विज्ञापन

3 of 4
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला - फोटो : social media
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर का एक फोटो शेयर कर उस पर कैप्शन लिखा, 'सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ और आप स्वस्थ होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ।.सिद्धबलि बाबा आप पर विशेष कृपा करें। आप सभी लोग भी प्रार्थना करें।' 
विज्ञापन

4 of 4
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला - फोटो : social media
मीरा रौतेला के पोस्ट के बाद फैंस ने जमकर कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, सासू मां...। वहीं, अन्य यूजर्स ने मीरा रौतेला को धन्यवाद देते हुए लिखा कि ऋषभ भाई की सलामती के लिए दुआ करने के लिए शुक्रिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें