फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Shows: इन विदेशी शो की कॉपी हैं टीवी के ये चर्चित शो, बिग बॉस से लेकर शार्क टैंक इंडिया तक का नाम है शामिल

Wed, 31 Jan 2024 03:30 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी शो - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 17 खत्म हुआ। मुनव्वर फारूकी इस सीजन के विजेता चुने गए। 'बिग बॉस' के अलावा टीवी के ऐसे कई रियलिटी शोज हैं, जिन्हें दर्शक खूब पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इन भारतीय टीवी शोज का पूरा फॉर्मेट विदेशी टीवी शो से लिया गया है। इनमें 'बिग बॉस' से लेकर 'कौन बनेगा करोड़पति' तक का नाम शामिल है। जी हां, चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 17 - फोटो : social media
इस लिस्ट में पहला नाम 'बिग बॉस' का है। जो साल 2006 में छोटे पर्दे पर शुरू हुआ। 'बिग बॉस' ब्रिटेन के पॉपुलर शो 'बिग ब्रदर' की कॉपी है। इसमें भी बिग बॉस की ही तरह एक घर में ढेर सारे कंटेस्टेंट कुछ महीनों तक एक साथ रहते हैं। साल 2007 में शिल्पा शेट्टी 'बिग ब्रदर' में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुईं और सीजन 5 की विजेता भी रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' भी विदेशी रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है। यह अमेरिकन टीवी शो 'फियर फैक्टर' से कॉपी हैं। इंडिया में इस रियलिटी शो को सबसे पहले 'फियर फैक्टर इंडिया' के नाम से लाया गया था। बाद में इसका नाम बदलकर 'खतरों के खिलाड़ी' कर दिया। दर्शकों के बीच यह शो काफी लोकप्रिय है।
Tripti Dimri: 'एनिमल' से पहले तृप्ति डिमरी को ऐसे मिली थी पहचान, ओटीटी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 15 - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी चैनल का सबसे लोकप्रिय टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी विदेशी शो हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलिनेयर?' का कॉपी है। भारत में एक लंबे समय से मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने होस्ट कर रहे हैं।
Jacqueline-Sukesh: मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी जैकलीन की मुश्किलें, ईडी ने कहा- सुकेश के अपराध की थी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शार्क टैंक इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी चैनल का ही एक और चर्चित शो 'शार्क टैंक इंडिया' भी इस लिस्ट में शामिल है। बीते कुछ समय में ही यह दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय रहा। 'शार्क टैंक इंडिया' भारत का पहला बिजनेस शो है, जिसने स्टार्टअप्स की दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराया। यह अमेरिकी टीवी शो 'शार्क टैंक' का भारतीय रूपांतरण है। 
Prabhas: सलार की सफलता के बाद प्रभास ने काम से लिया ब्रेक, जानिए कब से शुरू करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें