फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: अरमान को तलाक देंगी पहली पत्नी पायल? कहा- वह कृतिका के साथ रहें, मैं बच्चों की देखभाल करूंगी

Sat, 20 Jul 2024 11:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_5
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विवादों का सीजन बनता जा रहा है। पहले अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ मारा था। वहीं, अब इसके लेटेस्ट एपिसोड में अदनान शेख और लवकेश कटारिया के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि, इन सब के बीच सोशल मीडिया पर अरमान और कृतिका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब पायल मलिक ने एलान कर दिया है कि वह अरमान से तलाक लेने वाली हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अरमान मलिक, पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
हाल ही में, बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हुईं पायल मलिक ने चौंकाने वाली घोषणा की है कि वह अरमान मलिक से अलग होना चाहती हैं। अरमान अभी भी अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के साथ शो में हैं, लेकिन पायल को अपनी शादी को लेकर नफरत और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नफरत का असर उनके बच्चों पर पड़ने लगा है और वह अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन

3 of 5
अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
पायल ने अपने व्लॉग में कहा, "मैं इस ड्रामा और नफरत से तंग आ चुकी हूं। जब तक यह मेरे बारे में था। मैं ठीक थी लेकिन अब नफरत मेरे बच्चों के बारे में आ रही है। यह बहुत चौंकाने वाला और घिनौना है। मैंने इसी कारण से अरमान से अलग होने का फैसला किया है। वह कृतिका के साथ रह सकते हैं, जबकि मैं बच्चों की देखभाल करूंगी।"

4 of 5
पायल मलिक, कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @ payal_malik_53
पायल ने कहा, "मुझे पता है कि गोलू, जैद के बिना नहीं रहेगी, इसलिए शायद वह उसे अपने पास रख ले और मैं अपने तीन बच्चों के साथ चली जाऊंगी। “हां तो हम तीनो अलग हो जाए, या दो अलग हो जाए या एक अलग हो जाए। यही हो सकता है, उनको पता नहीं चल रहा बाहर क्या चल रहा है। मुझे तो पता चल रहा है, इतनी नफरत, ट्रोलिंग, गालियां जिंदगी में नई पड़ी। मेरा फैसला कंफर्म है। बच्चों को हम ये सब चीजें नई सुनवा सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरमान मलिक, पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
हाल ही में, एक इंटरव्यू में पायल ने कृतिका के साथ अरमान की दूसरी शादी पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि तीनों ने कभी भी बहुविवाह को बढ़ावा नहीं दिया और कहा कि किसी भी पुरुष को वह नहीं करना चाहिए जो अरमान ने उनके साथ किया।

Vidaa Muyarchi: 'विदा मुयार्ची' से अजित कुमार के नए पोस्टर से हो गया खुलासा, दो लुक में दिखेंगे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें