रैपर नैजी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ naezythebaa
महज 13 साल की उम्र से ही नैजी ने रैप करना शुरु कर दिया था। उनके गाने 'मेरी गली में', 'हालत', 'तहलका' और 'आफत' काफी हिट हुए थे। उनके फैन उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले राउंड में पहुंचता देख बेहद खुश हैं। नैजी ने साल 2015 में ‘हे ब्रो’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने इस फिल्म में ‘बिरजू’ गाने में रैप किया था। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, प्रभु देवा और गणेश आचार्य जैसे दिग्गज मौजूद थें।