फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: बिग बॉस के इन कपल्स पर लगा फेक कपल का ठप्पा, खेल के लिए रचा झूठे प्यार का जाल

Tue, 28 Nov 2023 01:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस हमेशा ही अपने दर्शकों का मनोरंजन करता रहता है। इस समय टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'बिग बॉस 17' का भी दर्शक खूब आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के इस दौर में दर्शकों से कुछ भी छुपा पाना नामुमकिन है। ऐसे में रियल और फेक कंटेस्टेंट में फर्क समझ जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बिग बॉस के उन कपल कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने फेक का टैग दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा
'बिग बॉस 17' के सबसे चर्चित कपल मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा अपने गेम से दर्शकों के खूब प्रशंसा कर रहे हैं। कई लोगों इन दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद आ रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इन्हें फेक कपल का नाम दिया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मायशा अय्यर और ईशान सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
 मायशा अय्यर और ईशान सहगल
बिग बॉस 15 में अपने गेम से सबको के बीच चर्चा में रहने वाली मायशा अय्यर पर भी यह आरोप लग चुका है कि उन्होंने दर्शकों का वोट हासिल करने के लिए ईशान सहगल से प्यार का नाटक किया था। दोनों पर फेक कपल का टैग लगा था।
 

4 of 5
सौंदर्या शर्मा और गौतम विज - फोटो : सोशल मीडिया
सौंदर्या शर्मा और गौतम विज
बिग बॉस 16 की लोकप्रिय कंटेस्टेंट सौंदर्य शर्मा आज भी दर्शकों के बीच अपने फैशन सेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 16 में उनके और गौतम विज के रिश्ते को ऑडियंस ने फेक बताया था और दोनों पर फेम पाने के लिए ये नाटक रचने का भी गंभीर आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही और प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही और प्रिंस नरूला
रिएलिटी शो के चर्चित नाम प्रिंस नरूला भी बिग बॉस के घर में प्यार का नाटक कर चुके हैं। दरअसल, अभिनेता ने अभिनेत्री नोरा फतेही के साथ प्यार के नाटक किया था और बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी।

Animal: एसएस राजामौली के पैर छूने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, लोग बोले- इसको मूवी चाहिए, स्क्रिप्ट मांग रहा है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें