अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन पिछले कुछ एपिसोड में मेरे और विक्की के बीच बहुत कुछ चल रहा था और उनकी दोस्ती मुझे परेशान कर रही थी। मन्नारा और मेरे बीच दिक्कतें थीं, लेकिन उनके दोस्त के जाने के बाद जब वह विक्की के पास आईं, तो मुझे लगा कि अब वह क्यों। इसके बाद चीजें बढ़ती गईं और मेरे दिमाग में घूमती रहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'जब मैंने शो से बाहर आने के बाद एपिसोड्स देखे तो मुझे लगा कि ऐसा कुछ नहीं है। मुझे अब कहीं न कहीं इसका पछतावा है।'