फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Stan: मशहूर रैपर एमसी स्टेन का हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर की रिश्ता टूटने की पुष्टि

Tue, 27 Aug 2024 04:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमसी स्टेन - फोटो : इंस्टाग्राम- एमसी स्टेन
बिग बॉस 16 के विजेता और मशहूर रैपर एमसी स्टेन अपने निजी जीवन की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल में उन्होने सोशल मीडिया पोस्ट एक पोस्ट किया, जो  प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक स्टोरी में उन्होंने बताया है कि वह अब वह अपनी प्रेमिका के साथ रिश्ते में नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एमसी स्टेन - फोटो : इंस्टाग्राम- एमसी स्टेन
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एमसी स्टेन ने बस इतना लिखा, "मैं सिंगल हूं"। उनकी इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब रैपर का उनकी प्रेमिका के साथ रिश्ता टूट गया है। कुछ समय पहले भी एमसी स्टेन ने एक पोस्ट किया था, जिसमें ब्रेकअप को लेकर बातें लिखी गई थीं। उनकी पोस्ट में लिखा था, "ब्रेकअप...सबसे मजबूत भावनाएं भी तब खत्म हो जाती हैं जब किसी को नजरअंदाज किया जाता है या फिर हल्के में लिया जाता है।" हालांकि, बाद में उन्होंने इसे सोशल मीडिया से हटा लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
एमसी स्टेन - फोटो : इंस्टाग्राम- एमसी स्टेन
एमसी स्टेन लंबे समय से अनम शेख नाम की लड़की को डेट कर रहे थे। बिग बॉस 16 शो के दौरान भी वह कई बार अपनी प्रेमिका का जिक्र कर चुके थे। शो के दौरान घर के अंदर उन्हें उनकी प्रेमिका की टी-शर्ट भी दी गई थी।

4 of 5
एमसी स्टेन - फोटो : इंस्टाग्राम- एमसी स्टेन
बिग बॉस 16 में एमसी स्टेन  कई बार अपनी प्रेम कहानी के किस्से बयां करते हुए दिखे थे। एक बार उन्होंने बताया था कि किस प्रकार वह अपनी प्रेमिका के माता-पिता को मनाने के लिए 40 लोगों के साथ उनके घर में घुस गए थे। रैपर ने खुलासा किया था कि इसके बाद चीजें खराब हो गई थीं, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमसी स्टेन - फोटो : इंस्टाग्राम- एमसी स्टेन
एमसी रैप की दुनिया में पहले से ही काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। युवा पीढ़ी को उनके गाने खूब पसंद आते हैं। बिग बॉस शो में आने के बाद उनकी लोकप्रियता में और अधिक इजाफा देखने को मिला। शो में अपने अलग अंदाज से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। 
Farhan Akhtar: 'दिल चाहता है' को लेकर फरहान अख्तर का बड़ा खुलासा, आमिर के लिए अक्षय खन्ना ने दी थी ये कुर्बानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें