फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss16: अर्चना गौतम ने फिर खोया आपा, विकास मानकतला पर फेंक दिया गर्म पानी

Tue, 27 Dec 2022 01:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अर्चना और विकास - फोटो : social media
बिग बॉस शो विवादों के साथ-साथ सुर्खियां भी बटोरता रहता है। साउथ की सनी लियोनी' अर्चना गौतम बिग बॉस 16 की एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जो शो की शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई हैं। शो में सबसे ज्यादा लड़ाइयां अर्चना की होती हैं। अर्चना की शिव ठाकरे के साथ हाथापाई भी हो चुकी है, जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया था। लगता है इससे उन्होंने कुछ सीखा नहीं। वह एक बार फिर गुस्से में आपा खोती दिखीं।
विज्ञापन

2 of 4
अर्चना और विकास - फोटो : social media
जब विकास मानकतला ने बिग बॉस 16 के घर में वाइल्डकार्ड के रूप में एंट्री की, तो लगा जैसे उन्होंने अर्चना गौतम के साथ भिड़ने की योजना बनाई थी। वह अर्चना की आवाज की नकल करते नजर आते थे और हर बात पर उनसे बहस करते थे। खैर, हालिया एपिसोड में नजर आ रहा है कि दोनों के बीच किचन में चाय बनाने को लेकर बहस होगी, लेकिन यह बहस हाथापाई में बदल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
अर्चना - फोटो : social media
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अर्चना किचन में कुछ बना रही हैं। तभी विकास वहां आते हैं और चाय बनाने लगते हैं। अर्चना यह देखकर आग बबूला हो जाती हैं और कहती हैं कि यहां चाय नहीं बनेगी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को खींचने के साथ साथ धक्कामुक्की भी करते हैं। इससे प्रियंका चाहर चौधरी पर गर्म पानी गिर जाता है।

Tunisha Sharma: तुनिशा को खोने का गम नहीं झेल पा रहीं मां, बॉडी देखने के बाद हुईं बेसुध, देख नहीं रुकेंगे आंसू
विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : social media
सौंदर्या शर्मा इस लड़ाई को रोकने की कोशिश करती नजर आती हैं। बाद में विकास को रोकने के लिए शालीन भनोट आगे आती हैं। दोनों के बीच लड़ाई होना नई बात नहीं है, क्योंकि अर्चना और विकास की एक-दूसरे से नहीं बनती है। नेटिजन्स यह देखने के लिए इंतजार कर रहे थे कि कौन पहले अपना गुस्सा दिखाता है। खैर, बाद में बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क की घोषणा करेंगे, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। इस बार देश भर से फैंस बीबी घर में प्रवेश करेंगे और बीबी चुनाव के माध्यम से रियलिटी शो के अगले कप्तान का चयन करेंगे।

Yash: कन्नड़ सिनेमा को 'KGF 2' से मिली मजबूती पर यश का बड़ा बयान, बोले- यह हमारा वर्ष है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें