फिल्म 'कंगुवा'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
'कंगुवा' फिल्म का पहला गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला गाना 23 जुलाई, 2024 को जारी किया जाएगा। दरअसल, 23 जुलाई को सूर्या का जन्मदिन भी है तो ऐसे में फिल्म निर्माता उनके प्रशंसकों को एक खास तोहफा दे सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा का होना बाकी है।