फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 VS Singham 3: अकेले रूह बाबा की दो मंजुलिकाओं से टक्कर, निगाहें अब सिनेमाघरों के मुकाबले पर

Wed, 09 Oct 2024 09:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम 3-भूल भुलैया 3 - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस साल दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला होने वाला है। दो चर्चित फिल्में आ रही हैं। एक तरफ 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त लेकर कार्तिक आ रहे हैं तो रोहित शेट्टी अजय देवगन अभिनती फिल्म 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे हैं। दो दिन पहले 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर जारी हुआ था और यह इतना पसंद किया गया है कि रिलीज के 24 घंटे के अंदर इसने रिकॉर्ड बना लिया है। आज बुधवार को 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर भी जारी हो चुका है। लेकिन, इसे देखने के बाद दर्शकों ने सिंघम की तारीफें करनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भूल भुलैया 3 ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर देखने के बाद दर्शक दावा कर रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर बाजी 'सिंघम अगेन' मारेगी। 'भूल भुलैया 3' को 'सिंघम अगेन' पछाड़ देगी। फिल्म के ट्रेलर में ही रूह बाबा बने कार्तिक आर्यन का रंग फीका पड़ गया है। इस महामुकाबले में बाजी सिंघम (अजय देवगन) के नाम होती दिख रही है। 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर को जो लोग पसंद नहीं कर रहे थे, 'भूल भुलैया 3' के आगे उन्हें भी यही ज्यादा पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
भूल भुलैया 3 ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर में हॉरर से ज्यादा कॉमेडी का डोज दिया गया है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित दोनों ही मंजुलिका के किरदार में हैं। लेकिन, दोनों का यह अंदाज दर्शकों को फीका लग रहा है।
 

4 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिंघम 3' का ट्रेलर देखने के बाद कुछ लोग नेगेटिव रिएक्शन दे रहे थे। अब भूल भुलैया 3 का ट्रेलर देखने के बाद उन्हें 'सिंघम 3' का ट्रेलर ज्यादा अच्छा लग रहा है। वे इसे मास्टपीस कह रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रेस में यूजर्स ने विजेता का ताज अभी से 'सिंघम 3' को पहना दिया है। बता दें कि सिंघम अगेन में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे सितारे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें