कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडस्ट्री में बाहर से आकर अपने लिए एक मुकाम बनाना किसी भी कलाकार का एक सपना होता है, जिसे कार्तिक ने अपनी मेहनत और लगन से पूरा किया है। हालांकि, कार्तिक ने अपनी इस सफलता में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दो अन्य लोगों को दिया है। ये दो लोग कोई और नहीं हैं, बल्कि अभिनेता ने अपनी मां और अपनी बहन को अपनी सफलता में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया है।