फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: शादी का झूठा वादा, जान से मारने की दी धमकी, इन विवादों के घेरे में आ चुके हैं भोजपुरी सितारे

Wed, 18 Dec 2024 09:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhojpuri Industry: भोजपुरी कलाकारों की भी सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, स्टारडम में रहने के बाद भी ये कलाकार विवादों के घेरे में आ ही जाते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल अक्सर ही विवादों में घिरे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के बाद अगर किसी इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा जाना या पहचाना जाता है तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री है। भोजपुरी फिल्मों के गाने दर्शकों की जुबां पर चढ़कर बोलते हैं। यही नहीं, भोजपुरी कलाकारों की भी सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, स्टारडम में रहने के बाद भी ये कलाकार विवादों के घेरे में आ ही जाते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल अक्सर ही विवादों में घिरे रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पवन सिंह - फोटो : instagram-Pawan Singh
पवन सिंह
इस साल राजनीति में अपनी एंट्री करने के बाद भी पवन सिंह विवादों के और करीब आ गए हैं। पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी दो शादियां, अफेयर और बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इस साल भी अभिनेता कई विवादों के घेरे में रहे हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा अक्षरा सिंह के विवाद ने सुर्खियां बटोरी थीं। अभिनेत्री ने उन पर आरोप लगाया था कि पवन सिंह उनको काफी डरा धमका कर रखते थे। यही नहीं, वह उनके साथ दुर्व्यवहार और बदसलूकी करते थे। यही नहीं, वह अक्षरा सिंह को मारने की धमकी भी दे चुके हैं।
 

Mamta Kulkarni: भारत में खूबसूरत पल बिताकर दुबई लौट रहीं ममता कुलकर्णी, कुंभ स्नान के लिए फिर करेंगी वतन वापसी

विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों के अलावा भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अभिनेता का नाम काजल राघवानी के साथ भी जुड़ चुका है। खेसारी ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अभिनेत्री को टेंपो कह दिया था, जिसके बाद वह विवादों के घेरे में आ गए और हर तरफ अभिनेता की आलोचना होने लगी थी।

Khan Family: 'खानदान' के साथ मलाइका के नए रेस्तरां पहुंचे सलीम खान, एक्स ससुराल वालों के स्वागत में दौड़ीं एक्ट्रेस

4 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह लंबे समय तक पवन सिंह के साथ रिश्ते में रही हैं। हालांकि, यह रिश्ता काफी हद तक सफल नहीं हुआ और बुरे सूरत में खत्म हुआ। अभिनेत्री कई दिनों तक डिप्रेशन का भी शिकार रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि वह स्टेज पर उनका पैर छूने के लिए अक्षरा सिंह पर काफी दबाव डालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम @kajalraghwani
काजल राघवानी
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी अक्सर विवादों से दूर ही रही हैं, लेकिन जब खेसारी लाल यादव ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अभिनेत्री को लेकर कुछ विवादित बयान दिए थे तो काजल राघवानी ने भी चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेता पर गंभीर आरोप लगा दिए। अभिनेत्री ने कहा था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था, लेकिन चार-पांच साल रिलेशनशिप में रहने के बाद मुकर गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें