फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Chatterjee: आखिर साहिबा क्यों बन गईं रानी चटर्जी? भोजपुरी क्वीन ने किया खुलासा

Fri, 25 Nov 2022 09:49 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी भोजपुरी की मशहूर अदाकारा हैं। उनके फैन फॉलोइंग सिर्फ यूपी और बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में हैं। उनके फैंस की एक अच्छी खासी लिस्ट है। लोग रानी के डांस के साथ-साथ उनके अभिनय को भी खूब पसंद करते हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती है। इंस्टाग्राम पर रानी कभी जिम करते हुए तो कभी डांस करते हुए नजर आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के कई सीक्रेट साझा किए। 
विज्ञापन

2 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसीलिए वह अपने फैंस के लिए भी जवाब निकाल लेती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर जब एक फैन ने उनसे सवाल किया, मुस्लिम होकर आपने हिंदू नाम क्यों रखा, क्या आपको मुस्लिम पहचान से डर लगता है? इसके जवाब में रानी चटर्जी ने कहा- मुझे अपने मुस्लिम होने पर गर्व है। उस वक्त डायरेक्टर अजय सिन्हा जी ने मेरा नाम बदल दिया। रानी ने आगे कहा- अगर मुझे पता होता कि ये नाम इतना पॉपुलर होने वाला है तो मैं कभी उनकी बात नहीं मानती।

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: 'दृश्यम 2' को कड़ी टक्कर देने आ गई है 'भेड़िया', धीमी रफ्तार से बढ़ रही 'ऊंचाई' और 'यशोदा'
विज्ञापन

3 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी ने कहा- मुझे खुशी है कि मैं रानी और साहिबा नाम से हर त्योहार मना लेती हूं। इसके अलावा रानी ने ये भी कहा कि चाहे कोई भी धर्म हो वो आपको आपस में बैर करना कभी नहीं सिखाता है। इसके बाद एक फैन ने उनसे पूछा कि आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की है? इसके जवाब में उन्होंने कहा- ये सवाल तो मैं खुद से भी करती हूं। लेकिन फिर मुझे लगता है कि शादी जब, जिससे होनी होगी तो हो जाएगी। 

इसे भी पढे़ं- Pathaan: शाहरुख को मिला टॉम क्रूज के स्टंट डायरेक्टर का साथ, हिंदी सिनेमा के लिए रचा सबसे बड़ा एक्शन थ्रिलर
 
विज्ञापन

4 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान रानी ने फैंस के हर सवाल का जवाब बड़ी बेबाकी से दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रानी चटर्जी काफी समय तक मनदीप बामरा संग रिलेशनशिप में थीं। इसके अलावा उनका नाम पवन सिंह और रवि किशन के साथ भी जुड़ चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें