फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Chatterjee: भोजपुरी क्वीन के इन लुक्स पर हार बैठेंगे दिल, ट्रेडिशनल ही नहीं वेस्टर्न में भी ढाती हैं कहर

Thu, 03 Nov 2022 08:53 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में एक रानी चटर्जी पॉपुलैरिटी के मामले में किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री को टक्कर दे सकती हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक खास जगह रखती है। भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन बुलाए जाने वाली रानी चटर्जी की  पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैंस रानी की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इतना ही नहीं, उनके गाने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। आपकी यही पसंदीदा अभिनेत्री आज यानी 3 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं।  मनोज तिवारी के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली रानी चटर्जी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं, लेकिन अब अभिनेत्री ने अपने आप को एक दम फिट बना लिया है। वह अक्सर अपनी तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं। वह हर लुक में कमाल की सुंदर लगती हैं। 3 नवंबर को जन्मीं रानी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में हम आपको रानी के सभी तरह के लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : insta
जिम वियर में कातिलाना फिगर फ्लॉन्ट करती हैं रानी 
आज अपना जन्मदिन मना रहीं रानी चटर्जी को फिटनेस फ्रीक माना जाता है। वह सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। रानी चटर्जी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। कभी मोटापे को लेकर ट्रोल्स का शिकार हुईं रानी अब एकदम फिट हैं और लोगों को भी फिट रहने के लिए जागरूक करती हैं। रानी खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। ऐसे में वह अक्सर ही अपनी वर्कआउट तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। मोटापे को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद रानी ने खुद को फिट करने की ठानी और 15 किलो वजन कम लोगों को हैरान कर दिया था। अभिनेत्री के जिम लुक्स को भी उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। वह टाइट फिटिंग की ट्रैक पैंट्स और सपोर्ट्स ब्रा पहने काफी हॉट लगती हैं।
Avatar the Way of Water: अवतार द वे ऑफ वॉटर का नया ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा की शानदार दुनिया देख रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

3 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रैडिशनल लुक में अपसरा लगती हैं रानी चटर्जी
जिम वियर पहनकर अक्सर इंटरनेट का पारा बढ़ाने वाली रानी चटर्जी, जब-जब इंडियन पहन सबके सामने आती हैं तब-तब लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। जिम में पसीने बहाकर परफेक्ट फिगर बनाने वाली रानी ट्रेडिशनल लुक्स में भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। वह अक्सर फैंस के लिए साड़ी और सूट में तस्वीरें साझा करती रहती हैं। भारतीय परिधानों में रानी के हर अंदाज को पसंद किया जाता है। चाहे वह साड़ी हो, सूट हो या लहंगा हो। इन लुक्स में उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।
TV Actresses: सोशल मीडिया तक सिमटी टीवी की इन बहुओं की जिंदगी! हिट सीरियल देकर घर-घर में बनाई थी पहचान
विज्ञापन

4 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
वेस्टर्न आउटफिट्स में बोल्ड और ग्लैमरस लगती हैं रानी
रानी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी बोल्ड अदाएं सभी को रानी का दीवाना बनाती है। हर आउटफिट में वह बला की खूबसूरत नजर आती हैं, लेकिन वेसर्टन में उनकी बोल्डनेस उबर कर आ जाती है। रानी आए दिन हॉट ड्रसेस में फोटो शेयर करती रहती हैं, जो वाकई में उनकी खूबसूरती में बढ़ातरी करती हैं। फैंस भी इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं और वह अक्सर अपने लुक्स से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। वेस्टर्न आउटफिट्स में रानी की अदाएं देखने लायक होती हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। 
Tv Couples: शादी से ज्यादा इन सितारों के टूटते रिश्तों ने बटोरीं सुर्खियां, तलाक को लेकर खूब मचा बवाल   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें