फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamrapali Dubey: आम्रपाली ने निरहुआ के साथ शेयर की मजेदार रील, फैंस बोले- भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी

Wed, 02 Nov 2022 11:14 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव - फोटो : insta
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदुस्तानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक हैं। फैंस दोनों को पर्दे पर साथ देखना काफी पसंद करते हैं। अब एक बार फिर से दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश हैं। हालांकि दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक वीडियो में साथ दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और जमकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदुस्तानी, आम्रपाली दुबे - फोटो : insta
आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें दिनेश लाल यादव उनके पीछे व्हाइट कलर की शर्ट में खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं आम्रपाली व्हाइट सूट के साथ कलर फुल दुपट्टे में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस को मजेदार तरीके से एक गाना गाते सुना जा सकता है। वीडियो में निरहुआ बस मुस्कुराते दिखाई दिए। दरअसल अभिनेत्री ने दिनेश लाल यादव को बिना गाना सुनाए ही ये वीडियो बनाया है।


 
विज्ञापन

3 of 4
आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव - फोटो : insta
आम्रपाली और दिनेश लाल यादव का ये वीडियो देखने के बाद फैंस जैसे क्रेजी हो गए हैं और कमेंट्स की झड़ी लग गई है। एक प्रशंसक ने अपनी मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "आम्रपाली जी...बहुत नाइंसाफी है ये दिनेश लाल यादव के साथ"। वहीं दूसरे ने लिखा- "भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी"। इसी तरह से अन्य भी कमेंट करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

4 of 4
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : Social media
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी लोग पर्दे पर तो देखना पसंद करते ही हैं। इसके अलावा दोनों स्टार्स असल जिंदगी में भी एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दिनेश लाल यादव राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। चुनाव के दौरान भी एक्ट्रेस ने दिनेश लाल यादव का समर्थन किया था। अभिनेता बीजेपी की आजमगढ़ सीट से से सांसद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें