फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Top 10: यूट्यूब पर साल 2022 में रहा भोजपुरी का जलवा, खेसारी के अलावा टॉप 3 में इस स्टार की एंट्री

Fri, 30 Dec 2022 01:01 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
भोजपुरी टॉप 10 सॉन्ग्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यूट्यूब इंडिया की साल 2022 की टॉप 10 म्यूजिक वीडियो लिस्ट में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के दो गाने शामिल रहे। इन दोनों गोनों में से 'ले ले आई कोका कोला' पांचवें नंबर पर और 'नथुनिया' 10वे नंबर पर रहा। लेकिन, अगर सिर्फ भोजपुरी म्यूजिक वीडियो की बात करें तो 'ले ले आई कोका कोला' सिर्फ भोजपुरी गानों की टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर और 'नथुनिया' दूसरे नंबर पर है। इतना ही नहीं भोजपुरी के टॉप 10 म्यूजिक वीडियोज में खेसारी लाल यादव के आठ गाने शामिल हैं, कौन से हैं ये गाने और लिस्ट के बाकी दो गाने किसके हैं, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 11
ले ले आई कोका कोला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

1.ले ले आई कोका कोला (321 मिलियन व्यूज) 
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का गाया गीत 'ले ले आई कोका कोला' को अब तक सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं और टॉप 10 में यह गाना नंबर वन पर है। इस गाने का जबरदस्त खुमार अभी तक लोगों पर चढ़ा हुआ है। यह गीत खेसारी लाल यादव और सोना पांडे पर फिल्माया गया है। 'ले ले आई कोका कोला' दर्शकों के दिलों को छू गया है, जिसके तहत यह गाना यूट्यूब पर सुपरहिट साबित हुआ है और इस गाने को अब तक  321 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना गणनायक फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसके  गाने  प्रकाश बारूद ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर सरविंद मल्हार हैं।

विज्ञापन

3 of 11
नथुनिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

2.नथुनिया (268 मिलियन व्यूज) 
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के गाने 'नथुनिया' को अब तक 268 मिलियन व्यूज मिल चुके है। भोजपुरी गानों में टॉप 10 में यह गीत दूसरे स्थान पर है। यह म्यूजिक वीडियो को 'सारेगामा हम भोजपुरी' यूट्यूब चैनल परअपलोड किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल और अर्शिया अर्शी की जोड़ी को खूब पसंद किया। इस गाने के गीतकार और संगीतकार किशन बेदर्दी हैं।
Payal Rohtagi: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं 'बिग बॉस' फेम पायल रोहतगी, ठगों ने अकाउंट से उड़ाई मोटी रकम

4 of 11
लाल घाघरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

3.लाल घाघरा (143 मिलियन व्यूज) 
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के गाने  ‘लाल घाघरा’ को अब तक 143 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। टॉप 10 में यह गाना तीसरे नंबर पर है। इस गाने को शिल्पी राज ने मिलकर गाया है और यह गाना भी  सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ  नई अभिनेत्री नम्रता मल्ला  बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री खूब जम रही है। उनके फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है और म्यूजिक शुभम राज का है।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा था शीजान? अभिनेत्री की मां ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

5 of 11
हरी हरी ओढ़नी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

4. हरी हरी ओढ़नी (111 मिलियन व्यूज) 
पवन सिंह का गाया गीत 'हरी हरी ओढ़नी' को अब तक 111 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना टॉप 10 में चौथे नंबर पर है। इस गाने को पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव ने गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह  के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। यह गाना डीआरएस रिकॉर्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन

6 of 11
परदेसिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

5. परदेसिया (66 मिलियन व्यूज) 
खेसारी लाल यादव ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' का हिट गाना एक गाना ‘परदेसिया’ को  भोजपुरी में रिक्रिएट किया है। इस गाने को  खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी ने गाया है। वहीं गाने को खेसारी लाल यादव और श्वेता महरा पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के गीत विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा ने रीक्रिएट किया है।  इस गाने को अब तक 66 मिलियन व्यूज मिल चुके है और टॉप 10 में यह गाना पांचवें स्थान पर है।
Mili on OTT: अब ओटीटी पर 'मिली' की दस्तक, जान्हवी और Netflix ने अनोखे अंदाज में दी जानकारी

विज्ञापन

7 of 11
तबला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

6. तबला (66 मिलियन व्यूज) 
'परदेसिया' के बाद खेसारी लाल यादव का 'तबला' भी 66 मिलियन व्यूज तक पहुंच गया है। खेसारी लाल यादव के इस गीत को भी खूब पसंद किया जा रहा इस गाने को खेसारी लाल यादव ने  शिल्पी राज के साथ गाया है तो वहीं गाने के वीडियो में उनके साथ समा बांधती हुई नम्रता मल्ला नजर आ रही हैं। नम्रता मल्ला के धमाकेदार मूजरा मूव्स दर्शकों को काफी पसंद आ रही। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को डी के दीवाना ने लिखा है और संगीत शुभम राज ने दिया है।
Samantha Ruth Prabhu: 'हम जो कर सकते हैं उसे नियंत्रित करें', सामंथा ने नए साल से पहले लिखा स्ट्रॉन्ग नोट

8 of 11
बर्फ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

7. बर्फ (42 मिलियन व्यूज) 
टॉप 10 में सातवें स्थान पर खेसारी लाल यादव का गया गीत 'बर्फ' 42 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ नेहा राज ने गया है। इस गाने को पवन पांडे ने लिखा है और प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। यह गाना बालाजी रिकार्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। यह एक रोमांटिक गीत है, गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ कोमल सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। खेसारी लाल यादव का यह सॉन्ग ‘बर्फ’ सिर्फ नाम से ही बर्फ नहीं है, बल्कि गाना सुन कर सच में कई लोगों के दिलों को ठंडक मिल रही।

9 of 11
दो घूंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

8. दो घूंट (39 मिलियन व्यूज) 
खेसारी लाल यादव का गीत 'दो घूंट' भी सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 39 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और टॉप 10 में यह गाना आठवें स्थान पर है। इस गाने को गाने को भी खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है और गाने के वीडियो में इस बार फिर नम्रता मल्ला के बेहतरीन बेली डांस देखने को मिल रहे हैं।  गाने में खेसारी लाल यादव पुलिस अफसर के किरदार में हैं। 'दो घूंट'  का म्यूजिक शुभम राज ने दिया है, जबकि गाने के बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं।

10 of 11
हसीना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

9. हसीना (31 मिलियन व्यूज) 
खेसारी लाल यादव का नया गाना 'हसीना' अभी पिछले महीने ही सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और अब तक 31 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार करके नौवें स्थान पर पहुंच गया है। खेसारी लाल यादव ने इस गाने को अनुपमा के साथ मिलकर गाया है। छोटू यादव के लिखे गीत को  विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस यामिनी सिंह के डांस और एक्सप्रेशन कमाल के हैं।

विज्ञापन

11 of 11
तेरे मेरे दरमियान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

10. तेरे मेरे दरमियान (27 मिलियन व्यूज) 
खेसारी लाल यादव का नया गाना तेरे मेरे दरमियान  रिलीज हो गया है. इस गाने में खेसारी अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं.  "तेरे मेरे दरमियान" स्पीड रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। अब तक इस गाने को 27 मिलियन व्यूज मिल चुके है और टॉप 10 में यह गीत 10वे स्थान पर है। इस गाने को अनुपम पांडे ने लिखा है और संगीत विनय विनायक ने दिया है। 'तेरे मेरे दरमियान' खेसारी लाल यादव का अब तक का सबसे अलग और नया गाना है।
Vivek Agnihotri: 'पठान' पर बयान देना विवेक को पड़ा भारी, लोगों ने भगवा बिकिनी में वायरल कीं बेटी की तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें