भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता मनोज तिवारी आज 52 साल के हो गए हैं। वह 1 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज मनोज तिवारी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी गायकी से वह करोड़ों लोगों के दिल पर राज करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। अब वह राजनीति में सक्रिय हैं। गायकी के साथ अभिनय में हाथ आजमाना और फिर राजनीति का सफर तय करना मनोज तिवारी के लिए आसान नहीं था। आज भले ही मनोज तिवारी आलीशान जीवन जी रहे हैं, लेकिन एक वक्त था जब उन्हें रोजी रोटी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। चलिए मनोज तिवारी के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...