फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: 'मैं भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ दूंगा, बहुत दर्द में हूं...', ऐसा क्यों बोले खेसारी लाल यादव

Wed, 30 Nov 2022 12:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे भावुक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने दर्द को लोगों के साथ साझा किया है। खेसारी लाल यादव बीती रात तीन बजे लाइव आए और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने तक की बात कह डाली। इसकी वजह उनका परिवार है। खेसारी का कहना है कि उनके परिवार की फिक्र उन्हें खाई जा रही है। लेकिन, सवाल यह उठता है कि खेसारी लाल यादव के परिवार में या उनके परिवार के सदस्यों के साथ ऐसा क्या हो गया कि अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने तक के लिए मजबूर हो गए?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बीते कुछ समय पहले खेसारी लाल यादव के लाइव शो के दौरान उनके करीबी दोस्त ने एक लड़के को थप्पड़ मार दिया था, तब से ही राजपूत समाज गुस्से में था। हाल ही में, उनकी बेटी कृति की फोटो वायरल हुई। बता दें कि यह रियल तस्वीर नहीं है। पहले, खेसारी की बेटी की तस्वीर को एडिट किया गया और फिर अश्लील गानों के साथ वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया। इससे खेसारी लाल पूरी तरह से टूट चुके हैं। उन्होंने इस पर अपना दर्द बयां किया है।

यह भी पढ़ें: Bappi Lahiri: बप्पी लाहिड़ी के नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया कवर और डाक टिकट का एलान, भावुक हुआ परिवार
विज्ञापन

3 of 6
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में क्या बोले खेसारी
खेसारी लाल यादव ने कहा, 'आज मैं पूरा दिन काम नहीं कर पाया हूं। मुझे नींद नहीं आ रही है। भूख नहीं लग रही है, क्योंकि मैं एक पिता भी हूं। मैं बस अपना काम करने के लिए आया हूं। मुझे काम करने दें। मैं काम करना चाहता हूं, लेकिन मुझे काम करने से रोका जा रहा है। मेरे 200 से ज्यादा गाने डिलीट हो चुके हैं। मेरे गाए हुए गानों को कोई दूसरा उठा कर गा देता है और उसे अपने नाम से रिलीज भी कर देता है, क्योंकि मेरे पास कंपनियां नहीं हैं। आज मेरे पास तीन से चार कंपनियां हैं। मैं पहले महीने में 20 से 30 गाने गाता था, लेकिन अब 10 गाने ही गाता हूं। बहुत लोगों का नुकसान हो रहा है। मेरा भी नुकसान हो रहा है।'
 

यह भी पढ़ें: Allu Arjun: पुष्पा के प्रमोशन से पहले रूस के लिए रवाना हुए अल्लू अर्जुन, फिल्म का रूसी ट्रेलर भी आया सामने

4 of 6
खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ेंगे खेसारी 
खेसारी लाल यादव ने कहा, 'अगर आप लोगों को लगता है कि मैं भोजपुरी भाषा के लिए कुछ नहीं कर पाऊंगा तो बता दीजिए। मैं इस इंडस्ट्री को छोड़कर ही चला जाऊंगा। मेरे अंदर इतनी काबिलियत है कि मैं कहीं और जाकर काम कर सकता हूं। मैं केवल आपका मनोरंजन करने के लिए दिन रात मेहनत करता हूं। तबीयत खराब होने पर भी शूटिंग करता हूं, ताकि आप सबका मनोरंजन कर सकूं। भोजपुरी भाषा का नाम रोशन कर सकूं। अगर, जनता को लगता है कि मैं भोजपुरी भाषा के लायक नहीं हूं। मैंने भोजपुरी भाषा के लिए कुछ नहीं किया है तो मैं इस इंडस्ट्री को छोड़कर कहीं और चला जाऊंगा।'

यह भी पढ़ें: Adipurush: 'आदिपुरुष' में प्रभास को अपनी आवाज देने वाले शरद केलकर बोले- भाग्यशाली हूं, जो श्रीराम की वाणी बना
विज्ञापन

5 of 6
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार को बनाया जा रहा निशाना
खेसारी ने कहा, 'मुझे काम करने से रोक दिया गया है। ये लोग कौन हैं, कहां से आए हैं? मैं नहीं जानता हूं। मेरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। मैं भी एक पिता हूं। मेरा भी एक परिवार है। भोजपुरी समाज भी मेरा परिवार है। मैं परिवार के लिए सक्रिय रहता हूं। मैं जितना ईमानदार अपने परिवार के लिए हूं, उतना ही जनता के लिए भी हूं। मैं जनता का मनोरंजन करने के लिए अपने परिवार को समय नहीं दे पाता हूं।'

यह भी पढ़ें: Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी के हाथ से निकली 'बैचलर पार्टी'? क्या 'कांतारा' है इसकी वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari lal yadav
बेटी को किया जा रहा बेइज्जत
खेसारी ने कहा, 'मैं आज से पहले इतना दुखी कभी नहीं हुआ था। मैं बहुत दर्द में हूं। मेरी वजह से मेरी बेटी को बेइज्जत किया जा रहा है। मैं अपनी बेटी से आंख भी नहीं मिला पा रहा हूं। उससे फोन पर बात भी नहीं कर पा रहा हूं। मैं उससे क्या कहूंगा कि अपने पापा की वजह से वह बेइज्जत हो रही है। 

यह भी पढ़ें: Alia-Ranbir: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिखाएंगे बेटी राहा की फोटो, इस दिन होगा फैंस का इंतजार खत्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें