फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2: काजल राघवानी का बड़ा खुलासा! बोलीं- मैंने खुदकुशी की कोशिश की थी, किसलिए उठाया था बड़ा कदम?

Tue, 06 Oct 2026 05:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rise And Fall 2: अभिनेत्री काजल राघवानी ने शो 'राइज एंड फॉल 2' में एक ऐसी बात बताई है, जिसे सुनकर सब हैरान हो गए हैं। मनीष कश्यप ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी, सहवाग के शो 'राइज एंड फॉल-2' में नजर आ रही हैं। शो के दौरान काजल ने बताया कि उनके जीवन में एक ऐसा समय भी आया था, जब उन्होंने खुद की जान लेने की कोशिश की थी। उन्होंने अपनी कलाई की नस काट ली थी। शो के दौरान कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी ने काजल के हाथ पर कलाई कटने का निशान देखा और उसके बारे में पूछा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष कश्यप ने दिया रिएक्शन
शो में निहारिका ने काजल के हाथ पर एक निशान देखा और उसके बारे में पूछा इस पर काजल ने बताया, 'मैंने सुसाइड करते समय अपने हाथ की कलाई की नस काटी थी।' काजल राघवानी की इस बात ने वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट को चौंका दिया। वहीं, काजल की बात सुनते ही मनीष कश्यप उनसे कहते हैं, 'मैं इंजेक्शन से डरता हूं, यहां लड़कियां हाथ काट लेती हैं। आप लोगों को इतनी हिम्मत आ कहां से रही है। शिद्दत से प्यार करो लेकिन अगर कोई भूल रहा है, तो उसे भूल जाओ।'

रचिता राम: जन्मदिन पर गाल खींचने वाले फैन पर अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया, बचाव में कही ये बात

विज्ञापन

3 of 5
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
काजल ने बताई कलाई काटने की वजह
हालांकि, काजल ने साफ किया कि ऐसा उन्होंने किसी के छोड़ जाने या प्यार में नहीं किया था बल्कि अपने लिए किया था। काजल की बात सुनकर मनीष कश्यप ने उनसे पूछा कि भला कोई अपने लिए कलाई की नस क्यों काटेगा। काजल ने अपनी उस समय की मेंटल हेल्थ के बारे में बताते हुए कहा, 'उस समय मैं जिंदगी के एक ऐसे दौर से गुजर रही थी, जब मुझे न ही दुनिया समझ आ रही थी और न ही जीने का मन था।'

4 of 5
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉयफ्रेंड से हुई थी मारपीट
  • काजल इससे पहले भी शो में मुश्किल रिश्तों और भावनात्मक संघर्षों के बारे में बात कर चुकी हैं।
  • शो के दौरान उन्होंने पूर्व कंटेस्टेंट अनीस भगत के साथ बातचीत में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की तरफ से की गई मारपीट और प्रताड़ना का जिक्र किया था।
  • उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बताया था कि जिस व्यक्ति से उन्होंने प्यार किया, उसी ने उन्हें जमीन पर पटककर पैरों व लातों से मारा था और उनके बाल भी खींचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
कहां आता है शो?
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' पैसे, पावर और रणनीति के खेल पर आधारित है। यह शो अमेजन प्राइम वीडियो (या अमेजन एमएक्स प्लेयर) पर स्ट्रीम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें