फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Stars: खेसारी से लेकर पवन सिंह तक, जानें कितने पढ़े लिखे हैं ये मशहूर भोजपुरी सितारे

Sun, 26 May 2024 12:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी सितारे - फोटो : अमर उजाला
हिंदी और साउथ फिल्मों के अलावा भारत में भोजपुरी इंडस्ट्री का भी बोलबाला है। लोकप्रियता के मामले में इन इंडस्ट्री के सितारे बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं को टक्कर देते हैं। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक, इन सभी सितारों को बड़ी संख्या लोग फॉलो करते हैं। भोजपुरी कलाकारों के अभिनय से तो ज्यादातर लोग वाकिफ हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई के बारे में कम ही लोगों को ही जानकारी है। आज हम आपको भोजीवुड के कई लोकप्रियता सितारों की शैक्षिक योग्यता के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
Savi: केके का गाना 'वादा हमसे करो' रिलीज, दिवंगत गायक की आवाज सुनकर फैंस हुए भावुक
विज्ञापन

2 of 5
पवन सिंह - फोटो : instagram-Pawan Singh
पवन सिंह 
भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों में पवन सिंह का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। उन्हें प्यार से पावर स्टार के नाम से भी जाना जाता है। पवन सिंह को अभिनय के अलावा उनके गायन के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। अक्सर उनके गाने इंटरनेट पर छाए रहते हैं। अपनी कला से लोगों का मनोरंजन करने वाले पवन सिंह सिर्फ 10वीं कक्षा तक की पढ़े हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। अपनी खूबसूरती और अभिनय से वे लाखों दिलों पर राज करती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अब तक वे कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए अक्षरा ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

4 of 5
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम
रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारे हैं। वे हिंदी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म लापता लेडीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रवि की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव भी भोजपुरी सिनेमा के सबसे चर्चित अभिनेता हैं। वे अपनी एक्शन फिल्मों के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। अभिनेता को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। लोगों के दिलों पर राज करने वाले खेसारी ने 10वीं तक ही पढ़ाई की है।
Pahlaj Nihalani: सीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष का शर्मिला टैगोर पर कटाक्ष, 'ओमकारा' के सेंसर पर उठाया सवाल!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें