मनु कृष्णा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, इस बीच आप बड़े परदे पर भी आ गए...
जी हां, माता-पिता का आशीर्वाद मेरे साथ शुरू से रहा। बड़े परदे पर मेरी शुरुआत साल 2016 में बतौर हीरो फिल्म ‘बबुआ’ से हुई। साल 2019 में फिल्म ‘ब्लैक बोर्ड वर्सेज वाइट बोर्ड’ रिलीज हुई। निर्देशक तरुण बिष्ट के साथ इस फिल्म में मुझे अभिनेता रघुवीर यादव से बहुत कुछ सीखने को मिला। और, बीते दो साल से तो मैं लगातार फिल्में ही कर रहा हूं। फिल्म ‘सैय्यन’ के बाद मैंने राजपाल यादव के साथ फिल्म ‘दूरबीन’ की। अवधेश मिश्रा के साथ फिल्म ‘बरात’ की खूब चर्ता हुई। ‘राज कल्याणी’ के बारे में तो अब सब जानते ही हैं। अभी हाल ही में फिल्म ‘जया’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसने सिर्फ दो दिन में तीन मिलियन व्यूज पाकर भोजपुरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म में मुझे रत्नाकर प्रसाद जैसे निर्माता और धीरू यादव जैसे नई सोच के निर्देशक का सहयोग मिला है। इन दिनों मैं एक वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हूं और जल्द ही मेरी एक फिल्म ‘रामधारी’ भी रिलीज होने वाली है।