अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहली बार छठ कर रही हैं। शादी से पूर्व छठ व्रत करने पर उन्हें ट्रोल भी किया गया, लेकिन अभिनेत्री ने इसका भी मुंहतोड़ जवाब दिया और कहा कि इतना बड़ा पर्व शादी का मोहताज नहीं है। लोक आस्था के पर्व के सेलिब्रेशन की झलिकयां अक्षरा लगातार फैंस के साथ साझा कर रही हैं। उन्होंने दूसरे दिन खरना की वीडियो साझा की है। साथ ही उन्होंने छठी मईया से एक मनौती मांगी है।