फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kheasri Laal Yadav: दुश्मनी भुलाकर पवन सिंह ने किया खेसारी लाल का समर्थन, कहा- मैं नहीं चाहता कि गुस्से में...

Sun, 04 Dec 2022 09:17 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : social media
बीते कुछ दिनों से खेसारी लाल यादव अपनी बेटी कृति यादव पर बन रहे अश्लील गानों से काफी परेशान हैं। इस बात से परेशान होकर हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी को बदनामी से बचाने के लिए गुहार भी लगाई थी। जिसके बाद रानी चटर्जी और यामिनी सिंह उनके समर्थन में आए थे। वहीं 'यूपी में का बा' गाने वाली नेहा सिंह राठौर ने तो खेसारी लाल पर ही सवाल उठा दिया था। यामिनी और रानी के बाद अब खेसारी लाल के कट्टर दुश्मन पवन सिंह ने भी इस बात पर उनका समर्थन किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों खेसारी लाल ने लाइव आकर अपना दुख व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि अगर किसी को ज्यादा दिक्कत है तो वह इंडस्ट्री छोड़ने के लिए भी तैयार हैं। इसके बाद सिंगर पवन सिंह उनके समर्थन में आए हैं। पवन सिंह ने ट्रोल्स को जमकर लताड़ लगाई है। वह खेसारी संग अपनी दुश्मनी भुलाकर उनके साथ खड़े हैं। खेसारी लाल ने भोजपुरिया स्पाई नाम से यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया है। 

इसे भी पढ़ें- Bhojpuri: खेसारी लाल पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर, बोलीं- जब खुद गंदे गानों पर नाचते हो तब बेटी का नहीं सोचते?
 
विज्ञापन

3 of 4
पवन सिंह - फोटो : Social media
पवन सिंह ने कहा, 'अगर हम लोगों से गलती हो गई है तो हमे बोलिए, सामने वाले से गलती हो गई है तो उसे बोलिए। हमारी मां और बेटी के बारे में या सामने वाले की मां और बेटी के बारे में नहीं बोलना चाहिए। आप ये सब मत करिए। ये गंद ना मचे तो ही बेहतर हैं, हर बेटी हमारी बेटी है, हर बहन हमारी बहन है और हर मां हमारी मां है। मैं नहीं चाहता कि मैं गुस्से में ज्यादा बोला जाऊं'। पवन सिंह ने आगे कहा- 'सबके गाने आएं, सबको आर्शीवाद दीजिए। क्योंकि सबके लिये आप सब ही रियल हीरो हैं, पता नहीं क्या चलता रहता है। हम इस सब में नहीं रहते हैं, लेकिन मन में एक तकलीफ भी है कि ये सब क्या चल रहा है'। 
विज्ञापन

4 of 4
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा- 'मैं नहीं चाहता हूं कि बोलूं, चुप रहता हूं, तो भी लगता है कि क्यों चुप हूं'। दरअसल, हाल ही में एक समारोह के दौरान खेसारी लाल यादव के एक दोस्त ने राजपूत समाज के एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद लगातार खेसारी लाल यादव को टारगेट किया जाने लगा। उनकी बेटी की अश्लील वीडियोज वायरल की जाने लगी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें