फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpi Raj: क्या सुसाइड करने वाली हैं शिल्पी राज? पोस्ट शेयर कर लिखा- 'अब मन करता है इस दुनिया...'

Tue, 22 Nov 2022 09:19 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। दरअसल, शिल्पी राज के पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा हुआ है, जिसे पढ़कर हर कोई अनुमान लगा रहा है कि वह सुसाइड करने वाली हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही शिल्पी राज के फैंस परेशान हो गए हैं। उनके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि उनके दिमाग में ऐसी बातें आ रही हैं? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Dipika Chikhlia: जब काजल की वजह से 'सीता' को मिले थे उनके असली 'राम', दो घंटे में ले लिया था शादी का फैसला

वायरल पोस्ट में गायिका ने लिखी यह बात
शिल्पी राज ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा था, 'मैं कोई भी काम अच्छे से नहीं कर पाई (1) न पढ़ाई, (2) न संगीत...मैं क्या थी और क्या बन गई हूं...सच कहूं तो मैं एक कठपुतली बन गई हूं...कुछ समझ ही नहीं आ रहा क्या करूं (मां) एक तू ही है, जो मुझे रोकी है! लेकिन, अब मन करता है इस दुनिया में रहने का...माफ करना आप।'

यह भी पढ़ें: Monday Box Office Report: सोमवार को भी 'दृश्यम 2' की हुई जबर कमाई, 53वें दिन लाखों में सिमटी 'कांतारा'

क्या सुसाइड करने वाली हैं शिल्पी?
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान शिल्पी राज से इस पोस्ट के बारे में कई सवाल किए गए। इन सवालों के जवाब में गायिका ने कहा, 'मैं एकदम ठीक हूं, थोड़ा-सा काम का प्रेशर था। इस प्रेशर की वजह से ही मैंने ऐसा पोस्ट लिख दिया था। हालांकि, अब सब ठीक है'। बता दें कि शिल्पी राज, यूपी के देवरिया की रहने वाली हैं। उन्होंने भोजपुरी के कई सुपरस्टार जैसे खेसारी लाल यादव, पवन सिंह के साथ काम किया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: धक धक करने लगा से हवा हवाई तक, सरोज खान की बेहतरीन कोरियोग्राफी से सदाबहार बन गए ये गाने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें